34 C
New Delhi
Saturday, August 8, 2026
HomeदेशSukhbir Singh Badal: कौन है सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला...

Sukhbir Singh Badal: कौन है सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाने वाला नारायण सिंह चौड़ा, 1984 में गया था पाकिस्तान

Sukhbir Singh Badal: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में जानलेवा हमला हुआ।

Sukhbir Singh Badal: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में सुखबीर सिंह बादल सुरक्षित बच गए। घटना उस समय हुई जब वह श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दी गई धार्मिक सजा के तहत माथा टेकने और माफी मांगने के लिए गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। हमलावर का नाम नारायण सिंह चौड़ा बताया जा रहा है। नारायण सिंह धीरे-धीरे सुखबीर बादल की ओर बढ़ा। पास पहुंचने पर उसने पिस्टल निकालकर गोली चलाने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और हमलावर को दबोच लिया। हमलावर की चलाई गोली दीवार से टकरा गई, जिससे किसी को चोट नहीं पहुंची।

कौन है नारायण सिंह चौड़ा?

नारायण सिंह चौड़ा वह शख्स है जिसने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। चौड़ा का नाम बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे खतरनाक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है। उसकी पृष्ठभूमि और आपराधिक इतिहास ने इस घटना को और गंभीर बना दिया है।

आतंकी संगठन से जुड़ाव:

चौड़ा खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सक्रिय सदस्य रह चुका है। 1984 में वह पाकिस्तान गया था और वहां गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग ली थी। पाकिस्तान में रहते हुए उसने देशद्रोही साहित्य और गुरिल्ला युद्ध पर आधारित एक किताब लिखी थी।

अपराध और सजा:

चौड़ा पर हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी का आरोप है। विस्फोटक अधिनियम के तहत उस पर कई मामले दर्ज हैं। वह 2018 में पांच साल की सजा काटने के बाद जेल से रिहा हुआ था। चौड़ा ने कई साल पंजाब की जेलों में बिताए हैं, जहां वह आतंकी और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा।

हमले के बाद सुखबीर की बढ़ाई सुरक्षा: पुलिस कमिश्नर

सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद बादल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद हमने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। एक एआईजी, दो एसपी, दो डीएसपी सहित पौने 200 पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।

पंजाब पुलिस ने बड़ी वारदात होने से रोक ली: सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर में हुई गोली चलाने की घटना पर बयान दिया है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि पंजाब पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक बड़ी वारदात होने से रोक लिया। मुख्यमंत्री ने इस हमले को बेहद गंभीर बताया और इसे राज्य की शांति और सद्भावना के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का पंजाब की समृद्ध परंपराओं में कोई स्थान नहीं है। सीएम ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि उन्होंने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

यह भी पढ़ें-

Bajrang Punia Banned: बजरंग पूनिया चार साल के लिए सस्पेंड, निलंबित होने के बाद रेसलर ने लगाये ये आरोप

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
34 ° C
34 °
34 °
53 %
4.5kmh
95 %
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
32 °
Wed
35 °

Most Popular