19.2 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
HomeबिहारRoad Accident: बेगूसराय में ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर, 5...

Road Accident: बेगूसराय में ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत और 3 घायल

Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले में ऑटो और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

Road Accident: बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादया हुआ। ऑटो और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के रतन चौक के निकट हुई। लेकिन हादसे की सूचना मिलने के बाद भी आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद लोगों की भीड जमा हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

ऑटो और कार के बीच भीषण टक्कर

बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब यात्रियों को लेकर ऑटो हाथीदाह रेलवे स्टेशन से बेगूसराय की तरह जा रहा था। इस दौरान जीरोमाइल की ओर से आ रही तेज स्पीड में आ रही स्विफ्ट कार से उसकी टक्कर हो गई। यह हादसा एफसीआई थाना इलाके के एनएच-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास का है। इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ऑटो में 10 से 11 लोग थे सवार

पुलिस ने बताया कि ऑटो सिमरिया की ओर से जीरो माइल की तरफ जा रहा था। यह हादसा सुबह 5:30 बजे रतन चौक के पास हुआ, जब कार से ऑटो की टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार, ऑटो में 10 से 11 लोग सवार थे। एफसीआई थाना प्रभारी अंजलि कुमारी ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सभी मृतक ऑटो में सवार थे।

ऑटो के उड़ गए परखच्चे

यह दुर्घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां पर मदद के लिए चीख पुकार मच गई। हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ऑटो तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं, सामने से आ रही कार की भी स्पीड तेज थी। अनियंत्रित होकर दोनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद तीन घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों इस प्रकार हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में मरने वालों की पहचान हो गई है। मृतकों में से एक यात्री विक्की पाठक पुत्र सुनील पाठक (26) नालंदा जिले के पुवारी टोला के रहने वाले हैं। दिल्ली एम्स में कैंसर विभाग का मुख्य तकनीकी कर्मचारी था। साले की शादी के लिए बेगूसराय के मटिहानी जा रहा था। बाकी चार बेगूसराय के ही रहने वाले हैं। इनकी पहचान सिंटू कुमार पुत्र जगदीश यादव साम्हो बिजुलिया, अमनदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार (22) गढ़पुरा, नीतीश कुमार पुत्र रामदास गढ़पुरा और गौतम कुमार पुत्र रमाकांत दास (25) छौराही के रूप में हुई है। रिश्ते में मामा भांजा नीतीश कुमार और अमनदीप कुमार पटना से कोई काम कर वापस ट्रेन से लौट रहे थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
58 %
2.7kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular