28 C
New Delhi
Tuesday, August 25, 2026
HomeदुनियाYemen- Saudi Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! यमन के हूतियों ने...

Yemen- Saudi Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! यमन के हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन से किया बड़ा हमला

Yemen- Saudi Conflict: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग में एक नया मोर्चा खुल गया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने आरोप लगाया है कि सऊदी अरब ने यमन के सना एयरपोर्ट पर बमबारी की है। इसके बाद हूती विद्रोहियों ने भी जवाबी एक्शन लिया है और सऊदी अरब के अभा एयरपोर्ट पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। मिडिल ईस्ट में जंग के इस नए मुहाने के खुलने से जंग का खतरा पूरे क्षेत्र में फैलने का डर जताया जा रहा है।

क्यों शुरू हुए हमले?

सोमवार को यमन के सना एयरपोर्ट पर कई धमाके हुए। ईरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों का दावा है कि सऊदी अरब ने एयरस्ट्राइक की है। हूती के सैटेलाइट न्यूज चैनल अल-मसीराह टीवी ने सना एयरपोर्ट पर हुए हमलों और धमाकों के फुटेज दिखाए। हालांकि, यमन की मान्यता प्राप्त सरकार का कहना है कि ये हमले एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए किए गए थे। सऊदी अरब की तरफ से एयर स्ट्राइक पर कोई बयान नहीं आया है। ना ही उसने ये कबूल किया है कि उसने ही सना एयरपोर्ट पर हमला किया है।

‘हूती डेलिगेशनन के विमान को रोकने के लिए हमला’

यमन की मान्यता प्राप्त सरकार के रक्षा मंत्री जनरल ताहिर अल-अकीली ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लौट रहे हूती प्रतिनिधिमंडल को ले जा रहे विमान को रोकने के लिए हवाई अड्डे के रनवे पर हमला किया गया। वहीं, हूती का कहना है कि विमान ने अपना रास्ता बदल लिया और वो होदेइदाह हवाई अड्डे पर उतरा। इस हमले के बाद सना में हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचने की कोई तत्काल खबर नहीं मिली है। हूती विद्रोहियों की तरफ से कहा गया है कि वो इन हमलों का और करारा जवाब देंगे। आपको बता दें कि ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को शुक्रवार सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी।

हूती ने एयरलाइंस को दी चेतावनी

इन हमलों को लेकर हूती के प्रवक्ता ब्रि. जन. याह्या सारी ने कहा- “सऊदी अरब की इस आपराधिक आक्रामकता के जवाब में यमनी सशस्त्र बलों ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों और यूएवी का इस्तेमाल करके आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाते हुए एक सैन्य अभियान चलाया। अल्लाह की कृपा से इस अभियान ने अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया। सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला करने के अपने लापरवाह फैसले के कारण सऊदी दुश्मन इस क्रूर आक्रामकता की पूरी ज़िम्मेदारी और इसके गंभीर परिणामों के लिए जवाबदेह है। यह कदम अमेरिकी-जायोनी दुश्मन और उसके नतीजों को ही बढ़ावा देता है। इस बारे में यमनी सशस्त्र बल सभी एयरलाइंस को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान न भरने की चेतावनी देते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि जब तक सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाई जाती तब तक इन चेतावनियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।”

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
28 ° C
28.1 °
28 °
94 %
1.5kmh
100 %
Mon
28 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
40 °
Fri
40 °

Most Popular