20 C
New Delhi
Wednesday, October 21, 2026
HomeदुनियाUS–Iran War Update: 45 दिन के सीजफायर पर बड़ी बातचीत, जंग खत्म...

US–Iran War Update: 45 दिन के सीजफायर पर बड़ी बातचीत, जंग खत्म करने की कोशिश तेज

US–Iran War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई समय-सीमा खत्म होने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए। राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर की एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी। तेहरान में शरीफ यूनिवर्सिटी पर को भी निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही। इस यूनिवर्सिटी पर वर्षों से कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे हैं क्योंकि इसका सैन्य कार्यों, खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से संबंध रहा है।

यह मिसाइल कार्यक्रम अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के नियंत्रण में है। रिवोल्यूशनरी गार्ड और अन्य सुरक्षा बल अपने ठिकानों पर लगातार हमलों के कारण वैकल्पिक स्थानों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ईरान में रात भर धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। कम ऊंचाई पर उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज भी कई घंटों तक सुनाई देती रही। इस बीच, सरकारी समाचार पत्र ‘ईरान’ ने एक ऑनलाइन खबर में बताया कि दक्षिण तेहरान में स्थित शहर कोम के एक रिहायशी इलाके में हुए हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कोम में हुए हमले में किस चीज को निशाना बनाया गया है।

मध्य इजरायल में हुए भीषण हमले

Ynet News के मुताबिक, मध्य इजरायल पर ईरान के हालिया हमलों के बाद, Petah Tikvah में इंटरसेप्टर मिसाइलों की चपेट में आने से 34 साल की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। खबर में बताया गया है कि पूरे मध्य इजरायल में कम से कम 15 जगहों पर मिसाइलें गिरी हैं और Tel Aviv में एक इमारत को नुकसान पहुंचा है।

45 दिन के सीज़फ़ायर प्लान पर ज़ोर – रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस युद्ध मेंमध्यस्थ दो चरणों वाली एक डील करवाने पर काम कर रहे हैं। पहले चरण में 45-दिन के सीज़फ़ायर का प्रस्ताव है, जिसके दौरान दोनों पक्ष युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने पर बातचीत करेंगे। अगर बातचीत में प्रगति होती है तो सीज़फ़ायर को बढ़ाया जा सकता है ताकि अंतिम समझौते के लिए और समय मिल सके।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20 ° C
20 °
20 °
54 %
0.8kmh
0 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
33 °

Most Popular