14 C
New Delhi
Wednesday, November 18, 2026
HomeदुनियाPakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही,...

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में हवाई हमले किए हैं, जिसमें 11 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग बुरी तरह से घायल हैं। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने उसती सीमा में घुसकर हमले किए हैं, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग की जान चली गई है। पाकिस्तान की तरफ से ये हमले अफगानिस्तान के कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों के रिहायशी इलाकों में किया गया है। अफगानिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है।

अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने क्या कहा?

अफगान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी हमलावर सेना ने मंगलवार की देर रात एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया और हवाई हमले में कई लोगों की जान चली गई। जबीउल्लाह ने आगे बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है और इन इलाकों में रहने वाले आम नागरिकों के घरों पर अंधाधुंध बमबारी की गई है, जिससे कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

दोनों देशों के बीच महीनों से चल रही लड़ाई 
पाकिस्तान और अफगानिस्तान, दोनों देशों के बीच काफी वक्त से लड़ाई चल रही है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। अफगानिस्तान ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि पाकिस्तान की ओर से इन हमलों के बारे में तुरंत कोई पुष्टि नहीं की गई है।

तालिबानी उग्रवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा में किया था हमला
ये हमले उस घटना के एक दिन बाद हुए जब संदिग्ध पाकिस्तानी तालिबान उग्रवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से सटे उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हसन खेल इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अनुसार, इसके बाद हुई ज़बरदस्त गोलीबारी में फेडरल कांस्टेबुलरी के छह सदस्य मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने आठ हमलावरों को मार गिराया और चेकपॉइंट पर कब्ज़ा करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। मंत्रालय ने बताया कि बाद में गृह मंत्री मोहसिन नकवी पेशावर में मारे गए जवानों की अंतिम संस्कार की प्रार्थना में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
14 ° C
16.1 °
14 °
88 %
2.1kmh
0 %
Wed
27 °
Thu
27 °
Fri
28 °
Sat
27 °
Sun
25 °

Most Popular