25.6 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
HomeदुनियाNandyal Bus Accident: आधी रात बस बनी आग का गोला, 3 यात्रियों...

Nandyal Bus Accident: आधी रात बस बनी आग का गोला, 3 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; कई झुलसे

Nandyal Bus Accident: आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाले हादसे के बारे में जानकारी सामने आई है। राज्य के नांदियाल जिले में एक पैसेंजर बस और कंटेनर लॉरी में भीषण टक्कर हो गई। बस ने टक्कर के बाद आग पकड़ ली और पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 3 लोगों की जलकर मौत हो गई है। हालांकि, बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। इस खौफनाक हादसे के बाद धू-धू कर जलती हुई बस का वीडियो सामने आया है।

कहां और कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे की ये घटना नांदियाल जिले के सिरिवेल्ला मेट्टा के पास नांदियाल -अल्लागड्डा रोड पर हुई है। ये भयानक सड़क हादसा तब हुआ, जब एक प्राइवेट AR BCVR ट्रैवल्स बस में एक कंटेनर लॉरी से टकराने के बाद भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, टक्कर में ट्रक में भी आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बस का टायर फटने से हुआ, जिससे बस बेकाबू हो गई, डिवाइडर पार कर गई और मोटरसाइकिलों से लदी एक कंटेनर लॉरी से टकरा गई।

बस और ट्रक दोनों में आग लगी

टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। आस-पास के लोगों और बस के क्लीनर ने खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बचाया। बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि बस के यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। बस में सवार 36 यात्रियों में से 4 यात्रियों को मामूली फ्रैक्चर की चोटें आईं, जिन्हें नांदियाल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि टायर फटने से बस बेकाबू हो गई और यह जानलेवा टक्कर हुई, जिसस बस और ट्रक दोनों में आग लग गई।

ड्राइवर, लॉरी ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जले

इस बस हादसे को लेकर सिरिवेलामेट्टा के इंस्पेक्टर मधुसूदन ने बताया, “नंद्याल जिले में सिरिवेलामेट्टा के पास एक प्राइवेट बस का टायर फट गया और वह सामने से आ रहे एक लॉरी से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बस ड्राइवर, लॉरी ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई। एक स्थानीय DCM ड्राइवर ने बस की खिड़कियां तोड़कर 36 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की और उनकी जान बचाई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आठ अन्य को मामूली चोटें आईं।”

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
42 %
1kmh
0 %
Sun
23 °
Mon
31 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular