30 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
HomeदुनियाIran-US War Ceasefire: अमेरिका-ईरान युद्ध पर ब्रेक! ट्रंप ने किया 2 हफ्ते...

Iran-US War Ceasefire: अमेरिका-ईरान युद्ध पर ब्रेक! ट्रंप ने किया 2 हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, तेहरान की 10 शर्तों पर शुरू होगी बातचीत

Iran-US War Ceasefire: अमेरिका और ईरान में 40 दिनों तक भीषण युद्ध चलने के बाद आखिरकार युद्ध विराम हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीजफायर का ऐलान किया है। ट्रंप ने जहां, इस सीजफायर के पीछे ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित खोलने के वादे को आधार बनाया है तो वहीं ईरान ने इसे अपने 10 शर्तों वाले प्रस्ताव को मानने को आधार बताते हुए इसे अमेरिका के खिलाफ अपनी जीत करार दिया है। आइये आपको बताते हैं कि सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपनी-अपनी पोस्ट में क्या दावा किया?

राष्ट्रपति ट्रंप की पोस्ट

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मुझसे अनुरोध किया कि आज रात ईरान के लिए भेजी जा रही विनाशकारी फोर्स को रोक दिया जाए, क्योंकि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल और सुरक्षित रूप से पूरी तरह खोलने पर सहमत हो रहे हैं, उनके साथ हुई इस बातचीत के आधार पर मैं ईरान पर दो सप्ताह की अवधि के लिए बमबारी और हमला स्थगित करने के लिए सहमत हूं। यह एक द्विपक्षीय युद्धविराम (Double Sided CEASEFIRE) होगा! ऐसा करने का कारण यह है कि हमने पहले ही अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर लिया है और उनसे आगे निकल चुके हैं तथा ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति और मध्य पूर्व में शांति संबंधी एक निश्चित समझौते की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुके हैं। हमने ईरान से 10 सूत्रीय प्रस्ताव प्राप्त किया है और मानते हैं कि यह वार्ता के लिए एक व्यावहारिक आधार है। संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच पिछले विवादों के लगभग सभी बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है, लेकिन दो सप्ताह की अवधि इस समझौते को अंतिम रूप देने और पूरा करने की अनुमति देगी। संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति के रूप में तथा मध्य पूर्व के देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सम्मान की बात है कि यह दीर्घकालिक समस्या समाधान के बहुत करीब पहुंच गई है। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप”

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की पोस्ट

अब्बास अराघची ने एक्स पर लिखा, ” इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ओर से मैं अपने प्रिय भाइयों, पाकिस्तान के माननीय प्रधानमंत्री शरीफ और माननीय फील्ड मार्शल मुनीर का इस क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए हार्दिक आभार और सराहना व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री शरीफ द्वारा अपने ट्वीट में किए गए भाईचारे वाले अनुरोध के जवाब में तथा अमेरिका द्वारा अपने 15-सूत्रीय प्रस्ताव के आधार पर वार्ता का अनुरोध करने और POTUS द्वारा ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव के सामान्य ढांचे को वार्ता का आधार मानने की घोषणा को ध्यान में रखते हुए मैं ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से घोषणा करता हूं कि यदि ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं तो हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं अपनी रक्षात्मक कार्रवाइयां बंद कर देंगी। आगामी दो सप्ताह की अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग संभव होगा, जो ईरान की सशस्त्र सेनाओं के साथ समन्वय करके और तकनीकी सीमाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है।”

अमेरिका के साथ सीजफायर पर राजी होने वाले ईरान की 10 शर्तें इस प्रकार हैं-

  1. आगे कोई आक्रामकता नहीं यानी ईरान पर कोई हमला न होने की गारंटी हो
  2. होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का लगातार नियंत्रण जारी रहेगा
  3. ईरान के यूरेनियम संवर्धन को स्वीकृत देनी होगी
  4. सभी प्राथमिक प्रतिबंध हटाना
  5. सभी द्वितीयक प्रतिबंध हटाना
  6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
  7. आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना
  8. ईरान को हमले में हुए नुकसान के लिए अमेरिका द्वारा मुआवजा का भुगतान करना
  9. मिडिल-ईस्ट क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू सैन्य बलों की वापसी
  10. सभी मोर्चों पर युद्ध का अंत हो, जिसमें लेबनान के वीर इस्लामिक प्रतिरोध (हिजबुल्लाह) के खिलाफ युद्ध भी शामिल है।
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
30 ° C
30 °
29.1 °
79 %
0kmh
99 %
Thu
30 °
Fri
29 °
Sat
26 °
Sun
33 °
Mon
38 °

Most Popular