29.8 C
New Delhi
Sunday, October 25, 2026
Homeदुनियासीजफायर के बाद फिर बिगड़े हालात: इजरायल का ईरान पर हमला, तेहरान...

सीजफायर के बाद फिर बिगड़े हालात: इजरायल का ईरान पर हमला, तेहरान ने दी ‘दोगुना विनाशकारी’ जवाब की चेतावनी

Iran Israel War: इजरायली रक्षा मंत्री इसरायल काट्ज ने कहा कि उन्होंने सीजफायर के उल्लंघन पर ईरान के खिलाफ तेहरान के केंद्र में स्थित ठिकानों पर जबरदस्त जवाबी हमलों के आदेश दिए हैं।

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच हालिया संघर्ष विराम (सीजफायर) कुछ ही घंटों में धराशायी हो गया। मंगलवार को इजरायल ने तेहरान के पास एक ईरानी रडार ठिकाने पर हवाई हमला किया। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम को इजरायल ने स्वीकार करने की घोषणा की थी। इजरायल ने इसे ‘सीमित जवाबी हमला’ करार दिया, लेकिन ईरान ने इसे उकसावे की कार्रवाई बताया है और पलटवार की चेतावनी दी है। अब दोनों देशों के बीच तनाव फिर से उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

Iran Israel War: तेहरान के पास रडार ठिकाने पर इजरायली हमला

इजरायल ने दावा किया कि ईरान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनके जवाब में यह हमला किया गया। इजरायली आर्मी रेडियो ने पुष्टि की कि तेहरान के पास एक रडार साइट को निशाना बनाया गया। वहीं, ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उत्तरी ईरान के बाबोलसर शहर पर भी इजरायली हमले की खबर है। इजरायली रक्षा मंत्री इसरायल काट्ज़ ने कहा, हमने ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में तेहरान के केंद्र में स्थित ठिकानों पर जवाबी हमला किया है।

Iran Israel War: ट्रंप ने जताई नाराजगी, कहा- ‘बम मत गिराओ’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटनाक्रम पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने व्हाइट हाउस लॉन पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, मैंने इजरायल से साफ कहा था- बम मत गिराओ, अपने पायलटों को वापस बुलाओ। उन्होंने इस युद्ध को ‘बेवजह और अनियंत्रित’ बताया और कहा कि इन दोनों देशों को खुद भी नहीं पता कि वे क्या कर रहे हैं। ट्रंप की तीखी टिप्पणी से साफ है कि अमेरिका इस संघर्ष से खुद को अलग रखने की कोशिश कर रहा है और चाहता है कि दोनों पक्ष संयम बरतें।

ईरान की चेतावनी: यह शुरुआत है

इजरायली हमले के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कड़ा बयान जारी कर कहा, यह कोई चेतावनी नहीं है, यह एक शुरुआत है। दुश्मन को दोगुना विनाशकारी जवाब मिलेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अभी तक किसी औपचारिक सीजफायर समझौते का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा, अगर इजरायल सुबह 4 बजे तक सैन्य कार्रवाई रोक देता है, तो हम भी जवाबी हमला टाल सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। ईरान की शीर्ष सुरक्षा संस्था ने भी कहा कि इस्लामी गणराज्य किसी वादे या आश्वासन पर भरोसा नहीं करता, और ट्रिगर पर उंगली रखे हुए है।

हवाई सेवाएं धीरे-धीरे हो रही सामान्य

इस बीच सीरिया, कतर, ओमान और इराक ने भी अपने एयरस्पेस को फिर से खोलने की घोषणा की है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजफायर की खबर के बाद कुछ घंटों के लिए हवाई सेवाएं सामान्य होने लगी थीं, लेकिन ताजा हमलों के बाद स्थिति फिर से अनिश्चित हो गई है। इजरायली सेना ने दावा किया कि ईरान से दागी गई मिसाइलों की वजह से हाइफा क्षेत्र में हवाई हमले के सायरन बजे, लेकिन उनका एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय रहा और किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

तनाव के बीच इजरायल का नया दावा

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने ट्रंप का सीजफायर प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था और “ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल खतरे को समाप्त करने” का लक्ष्य भी हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा, हम सैन्य कार्रवाई रोकने को तैयार हैं, लेकिन आत्मरक्षा का अधिकार हमारा है। हालांकि इस बयान के कुछ देर बाद ही ईरान के खिलाफ दोबारा हमला किया गया, जिससे नेतन्याहू के रुख पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें:-

1 जुलाई से महंगी होगी रेल यात्रा, तत्काल टिकट बुकिंग में आधार अनिवार्य: जानिए क्या-क्या बदलेगा

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
41 %
1kmh
0 %
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
31 °

Most Popular