34.8 C
New Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeदुनियाEurope Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव...

Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

Europe Heatwave Deaths 2026: गर्मी के मौसम में भी ठंड महसूस करने वाला यूरोप इस बार इतना तप रहा है कि हाहाकार मचा हुआ है. अगर फ्रांस की बात करें तो वहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद अब मौतों का भयावह आंकड़ा सामने आने लगा है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अंतिम संस्कार से जुड़े एक संगठन ने कहा है कि राजधानी पेरिस के शवगृह (मॉर्चरी) इतने भर गए हैं कि वहां अब जगह कम पड़ रही है.  सोमवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू को हीटवेव के असर पर एक अहम बैठक करनी पड़ी है. लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है, कई स्कूलों और मशहूर पर्यटन स्थलों को भी बंद करना पड़ा है. वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तरह की अत्यधिक गर्मी का संबंध जलवायु परिवर्तन से है।

अंतिम संस्करा सेंटर भरे पड़े हैं

नेशनल फ्यूनरल फेडरेशन की प्रमुख एलिजाबेथ शारिए ने बताया कि गर्मियों में आमतौर पर अंतिम संस्कार गृहों में 30 से 45 प्रतिशत तक जगह भरी रहती है, लेकिन अब पूरे देश में यह आंकड़ा 66 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि कई जगह शवगृह पूरी तरह भर चुके हैं, खासकर बड़े शहरों में. शारिए ने एएफपी से कहा, “पेरिस के बीचों-बीच सबसे बड़ी परेशानी है. यहां मौजूद सिर्फ दो अंतिम संस्कार गृह पिछले शुक्रवार से पूरी तरह भर चुके हैं.”

एलिजाबेथ शारिए ने कहा कि सबसे बड़ी परेशानी यह हो सकती है कि शवदाह (दाह संस्कार) के लिए समय मिलने में ज्यादा इंतजार करना पड़े या कब्रिस्तान में दफनाने के लिए जगह मिलने में देरी हो.उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान के कर्मचारी कब्रें बहुत तेजी से नहीं खोद सकते और शवदाह के लिए मिलने वाले समय भी बहुत जल्दी भर जाते हैं. फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पिछले बुधवार से, जब देश में रिकॉर्ड स्तर की गर्मी पड़ी, तब से अब तक पिछले महीनों की इसी अवधि के मुकाबले करीब 1,000 ज्यादा लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि मरने वालों में 85 प्रतिशत लोग 65 साल या उससे अधिक उम्र के थे.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
49 %
3.6kmh
100 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
30 °
Wed
28 °
Thu
28 °

Most Popular