17.8 C
New Delhi
Tuesday, October 27, 2026
Homeदुनियाट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, डॉक्टरों ने दी खान-पान सुधारने और...

ट्रंप की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, डॉक्टरों ने दी खान-पान सुधारने और वजन कम करने की सलाह; हेल्थ रिपोर्ट में और क्या-क्या लिखा है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फिटनेस को लेकर चल रही तमाम चर्चाओं के बीच उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है. व्हाइट हाउस की ओर से जारी इस रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि ट्रंप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट हैं और बेहतरीन स्थिति में हैं. हालांकि, डॉक्टर ने उन्हें अपनी सेहत को और पुख्ता करने के लिए वजन घटाने और कसरत करने की सलाह भी दी है. ट्रंप 14 जून को 80 साल को हो जाएंगे. उम्र के इस पड़ाव पर उनकी सेहत को लेकर चर्चा बनी रहती है.

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (29 मई 2026) देर शाम राष्ट्रपति के मई महीने की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक किए हैं. राष्ट्रपति के डॉक्टर सीन बारबाबेला ने इस संबंध में एक आधिकारिक मेमो जारी किया है. इस मेमो में ट्रंप के दिल, फेफड़ों और मस्तिष्क के फंक्शन का नॉर्मल बताया है.

हर मोर्चे पर फिट हैं ट्रंप’

प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट को संबोधित चिट्ठी में डॉ. बारबाबेला ने लिखा है कि राष्ट्रपति ट्रंप का स्वास्थ्य फिलहाल बहुत ही अच्छा है. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कार्डियक, फेफड़े और न्यूरोलॉजिकल जांच के नतीजे बहुत उत्साहजनक रहे हैं. डॉक्टर ने साफ किया कि राष्ट्रपति का शरीर और दिमाग पूरी तरह तालमेल में काम कर रहे हैं. रिपोर्ट में सीधे शब्दों में कहा गया है कि कमांडर-इन-चीफ और राष्ट्र प्रमुख के रूप में अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से ट्रंप पूरी तरह सक्षम हैं.

वजन और एक्सरसाइज की सलाह

हालांकि रिपोर्ट में सब कुछ अच्छा है, लेकिन डॉक्टर ने ट्रंप को भविष्य के लिए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह भी दी है. डॉक्टर ने राष्ट्रपति को ‘प्रिवेंटिव काउंसलिंग’ दी है. इसमें उन्हें अपने खान-पान में सुधार करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज का सुझाव दिया गया है. इसके साथ ही, उन्हें कम खुराक वाली एस्पिरिन लेने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में भी उनका स्वास्थ्य इसी तरह बना रहे.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
17.8 ° C
17.8 °
17.8 °
50 %
1.6kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
29 °
Fri
27 °
Sat
28 °

Most Popular