27.1 C
New Delhi
Tuesday, June 2, 2026
HomeमौसमWeather Update : उत्तर भारत में फिर करवट लेगा मौसम, IMD ने...

Weather Update : उत्तर भारत में फिर करवट लेगा मौसम, IMD ने जारी की बारिश की चेतावनी

Weather Update : उत्तर भारत में फिर मौसम करवट लेने वाला है। विभिन्न हिस्सों पर अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। यूपी बिहार सहित कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

Weather Update : उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों पर एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में हल्की वर्षा हो सकती है। हरियाणा और पंजाब में ज्यादा असर दिखाई दे सकता है। इसके चलते दिन के तापमान में अभी बहुत तेजी से इजाफा नहीं होगा। बीते दो दिनों में सुबह और शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है।

इन राज्यों होगी हल्की बारिश

आईएमडी के अनुसार राजधानी दिल्ली— एनसीआर, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों पर अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते खासतौर पर मंगलवार को दिल्ली में बादलों की आवाजाही रहेगी। दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 27 एवं न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति चार से छह किमी प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है।

UP-बिहार में आज बूंदाबांदी

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो उत्तर प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। बिहार में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश संभव है।

इन राज्यों में भारी बारिश चेतावनी

उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की मानें तो आज सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ओडिशा में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी

26 से 28 फरवरी के दौरान पहाड़ों पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर वर्षा और बर्फबारी होगी। इसके असर से पंजाब और हरियाणा में कुछ ज्यादा जबकि दिल्ली में अपेक्षाकृत कम मौसमी बदलाव होगा। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में गुरुवार को स्कीइंग के दौरान सात रूसी नागरिक हिमस्खलन की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
74 %
3.6kmh
40 %
Tue
38 °
Wed
43 °
Thu
41 °
Fri
43 °
Sat
43 °

Most Popular