26.8 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
HomeमौसमWeather Update: पश्चिम से उत्तर भारत तक भारी बारिश, गुजरात में 8,...

Weather Update: पश्चिम से उत्तर भारत तक भारी बारिश, गुजरात में 8, महाराष्ट्र में तीन की मौत, पुणे में बहीं कारें, चमोली में भूस्खलन

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। पश्चिम से उत्तर भारत तक, अनेक राज्यों में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। पश्चिम से उत्तर भारत तक, अनेक राज्यों में बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। भारी बारिश के कारण देश के कई राज्यों में हालात बिगड़ गए हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियों द्वारा तेजी से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन जनता को भी सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। गुजरात में भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बारिश की अलग अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हाल है। पुणे में बाढ़ के हालात बने हुए। कई कारें बह गई है और तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं चमोली में भूस्खलन से यातायात प्रभावित हो रहा है।

गुजरात में भारी बारिश से 8 लोगों की मौत

गुजरात में भारी बारिश के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ गया। बांधों से पानी बाहर आ रहा है। इससे राज्य के कई हिस्से जलमग्न हो गए। दर्जनों गांवों का संपर्क टूट चुका है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सुबह से वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद जैसे गुजरात के जिलों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

महाराष्ट्र में भारी बारिश, पुणे में करंट से तीन की मौत

महाराष्ट्र में बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। बीते कुछ दिनों से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। पुणे में भारी बारिश के चलते पानी में करंट दौड़ने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभिषेक अजय घाणेकर (25), आकाश विनायक (21), बहादुर परिहार (18) के रूप में हुई है। ठाणे जिला प्रशासन ने भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

पुणे में बहीं कारें और दोपहिया वाहन

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के कारण स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। पुणे में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी घुस गया है। सिंहगढ़ रोड इलाके की 25 सोसाइटियों में एक हजार से अधिक लोग पानी के कारण फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते 40 दोपहिया वाहन और पांच कारें भी बह गईं।

चमोली में भारी बारिश का कहर, बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ। इसके चलते पागलनाला ओर गुलाब कोटी को बंद कर दिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रास्ते से मलबे को हटाने का काम जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ों पर भूस्खलन की समस्या बनी रहती है।

दिल्ली एनसीआर में राहत की बरसात

भीषण गर्मी से जूझ रहे एनसीआर में अब राहत की बारिश हुई है। आने वाले अगले 7 दिनों तक एनसीआर के लोगों के लिए मौसम सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई तक एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा साथी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का सामना लोगों को करना पड़ेगा। 30 और 31 जुलाई को मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है। जिसकी वजह से पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
42 %
1.8kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
34 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular