20.3 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली में घना कोहरा, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बरसेंगे...

Weather Update: दिल्ली में घना कोहरा, UP-बिहार सहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने की ये भविष्‍यवाणी

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बीते दिनों ही इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। दिल्ली सहित कई राज्यों में शनिवार से बारिश हो रही है।

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद देशभर में मौसम बदल गया है। बीते दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, यूपी—बिहार सहित कई राज्यों में बारिश हो रही है। कई जगह अच्छी तो कुछ बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकांश जगहों पर मौसम साफ हो गया, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं पहाड़ों पर भी बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। अगर पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति रही। मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तराखंड के 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले स्थनों पर बर्फबारी का अनुमान है।

दिल्ली में बारिश और कोहरे की चेतावनी
दिल्ली में बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। लेकिन राजधानीवासियों को सर्द हवाओं के कारण ठंडक महसूस हो रही है। कोहरे की वजह से ट्रेन और हवाई जहाज पर असर दिखा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अलावा कई राज्यों में बारिश और कोहरे की चेतावनी दी गई है। बारिश से न्यूनतम तापमान एक बार फिर तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब सोमवार और मंगलवार को भी बारिश बरकरार रहने के आसार हैं।

यूपी—बिहार सहित इन राज्यों में भी होगी बारिश
उत्तर प्रदेश और बिहार राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जगह मौसम साफ हो गया है लेकिन ठंडी हवा चल रही है। पहले सर्दी और अब बेमौसम बारिश की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। यूपी के कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में बारिश की चेतावनी दी है।

बर्फबारी से चारों धामों में तापमान माइनस
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। चारों धामों में तापमान माइनस पहुंच गया है। ये बर्फ़ की सफेद चादर से ढक गए हैं। रुद्रप्रयाग में कालिशिला, चोपता तुंगनाथ, मदमहेश्वर घाटी के साथ ही चमोली जिले में हेमकुंड साहिब औली समेत हिमालय की चोटियों पर भी लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
उत्तराखंड मे भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो दिन राज्य में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फबारी हो सकती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.3 ° C
20.3 °
20.3 °
83 %
2.1kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular