36.2 C
New Delhi
Monday, June 8, 2026
HomeमौसमWeather Update: असम में बाढ़ से 78 की मौत, मुंबई में मूसलाधार...

Weather Update: असम में बाढ़ से 78 की मौत, मुंबई में मूसलाधार बारिश से लोकल सेवाएं ठप, 51 उड़ानें रद्द, कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी

Weather Update: असम भीषण भीषण बाढ़ की चपेट में है। प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 78 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, मुंबई में भारी बारिश के कारण न केवल सड़क और रेल यातायात बल्कि हवाई यातायात भी बाधित हुआ है।

Weather Update: देशभर में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। कई जगह मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। देश के कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम भीषण भीषण बाढ़ की चपेट में है। प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 78 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मुंबई में रात से ही भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

असम में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 78 लोगों की गई जान

असम के 29 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के चलते 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 78 लोग अपनी जान गंवा चुके है। ब्रह्मपुत्र समेत राज्य भर में कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के बुलेटिन में कहा गया कि सबसे ज्यादा धुबरी में 7,54,791 लोग प्रभावित हैं। राज्य में 269 राहत शिविरों में 53,689 लोगों ने शरण ले रखी है।

24 लाख लोग हुए प्रभावित

असम में बाढ़ से करीब 24 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बता दें कि इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण अबतक 78 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 8 और लोगों की मौत हो गई।

मुंबई में लोकल सेवाएं ठप, स्कूलों में छुट्टी

मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश होने से दादर, माटुंगा, कुर्ला, अंधेरी, विक्रोली, भांडुप, सायन, चेंबूर, पवई, गोरेगांव समेत कई इलाकों में भारी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते सुबह से चलने वाले स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जबकि मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं बाधित हो गई है। भारी बारिश से भांडुप और नाहुर स्टेशन के बीच पटरियां पानी में डूब गई, जिससे मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं बाधित हो गई। कई लोकल ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

मुंबई में धुंआधार बारिश से 51 उड़ानें रद्द

मुंबई में भारी बारिश के कारण न केवल सड़क और रेल यातायात बल्कि हवाई यातायात भी बाधित हुआ है। छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी बारिश के कारण परिचालन बाधित हुआ। सोमवार को सुबह 11 बजे तक मुंबई से आने-जाने वाली 51 उड़ानें रद्द कर दी गईं। कुल 42 इंडिगो उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 22 आगमन और 20 प्रस्थान वाली उड़ानें शामिल थीं, 6 एयर इंडिया उड़ानें (3 आगमन और 3 प्रस्थान वाली) रद्द की गईं, 2 एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानें रद्द की गईं और 1 कतर एयरवेज प्रस्थान वाली उड़ानें एफडीटीएल मुद्दे के कारण रविवार रात को रद्द कर दी गईं।

27 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा

मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों के नवीनतम अपडेट के अनुसार, भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण सोमवार को सुबह 2:22 बजे से 3:40 बजे तक रनवे संचालन स्थगित कर दिया गया। इस निलंबन के कारण कम से कम 27 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा।

12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गोवा में दिन में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में जमकर बारिश होने वाली है। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, बिहार और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 11 जुलाई को, असम और मेघालय में 10 और 11 जुलाई को और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
36.2 ° C
36.2 °
36.2 °
26 %
2.5kmh
13 %
Mon
45 °
Tue
46 °
Wed
46 °
Thu
45 °
Fri
42 °

Most Popular