26.9 C
New Delhi
Monday, September 28, 2026
HomeमौसमWeather Update : पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मध्य भारत में...

Weather Update : पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मध्य भारत में लू का कहर, महाराष्ट्र-गुजरात को मिलेगी राहत

Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है और दोपहर में बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। आईएमडी ने साफ किया है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कोई निजात नहीं मिलेगा और इन जगहों पर भी तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। आईएमडी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 15, 18 और 19, असम और मेघालय में 17 और 18 तथा नागालैंड में 18 अप्रैल को गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्व भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, मध्य पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में उष्ण लहर की स्थिति और गर्म व आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र और गुजरात में मिलेगी राहत

  • महाराष्ट्र और गुजरात में 15-18 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और 19-21 अप्रैल के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है।
  • उत्तर-पश्चिम भारत में 15-18 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और 19-21 अप्रैल के दौरान कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
  • मध्य भारत में 15-20 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और 21 अप्रैल को कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
  • पूर्वोत्तर भारत में 15-16 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और 17-21 अप्रैल के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

दिल्ली में गर्मी बढ़ी

अप्रैल माह की सर्द शुरुआत के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पारा चढ़ने लगा है। दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं। मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, तापमान में यह बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 167 दर्ज किया गया है जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। तापमान में बढ़ोतरी और वायु गुणवत्ता के ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने के साथ ही दिल्ली अब पूरी तरह से शुरुआती गर्मी के चरण में प्रवेश करती दिख रही है।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से बारिश का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में 17 से 20 अप्रैल तक बारिश हो सकती है क्योंकि 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। स्थानीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यह कहा। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार और शनिवार को 12 जिलों में से चार से सात जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने, आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए पीली चेतावनी जारी की है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे से पिछले 24 घंटों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि केलांग में रात के समय सबसे कम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में दिन के समय सबसे अधिक तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
76 %
3.6kmh
1 %
Mon
26 °
Tue
35 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
39 °

Most Popular