24 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
HomeमौसमWeather Update: मौसम का कहर जारी… दिल्ली-NCR में घना कोहरा, UP-MP में...

Weather Update: मौसम का कहर जारी… दिल्ली-NCR में घना कोहरा, UP-MP में कोल्ड डे और पूर्वी भारत में शीत लहर का अलर्ट

Weather Update: सचमुच में आज (शनिवार को) दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा दिख रहा है। ऐसी धुंध के साथ सुबह की शुरुआत हुई कि सड़कें हों या आसमान, कुछ भी साफ नजर नहीं आया। नई दिल्ली में टेंपरेचर भले ही 7 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच है, लेकिन नॉर्थ से लेकर ईस्ट और सेंट्रल इंडिया तक सर्दी अब नए दौर में एंट्री ले चुकी है। अगले कुछ दिनों के दौरान घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे का ऐसा सिलसिला बनने वाला है, जो रोजमर्रा की जिंदगी की रफ्तार पर सीधा प्रभाव डालेगा। जानिए आपके इलाके में आज कैसा मौसम है और अगले कुछ दिन कितनी सर्दी रहने वाली है।

दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज घने से घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ क्षेत्रों में अगले 1-2 दिन में शीतलहर की संभावना है। उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।

अगले 2 दिन सताएगा कोल्ड डे

नॉर्थ-वेस्ट इंडिया और बिहार में अगले 5 दिन में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले 2 दिन शीत दिवस रहने की संभावना है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में अगले 3 दिन में मिनिमम टेंपरेचर में 2-4 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे बढ़ सकता है। उसके बाद के अगले 4 दिन इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।

पूर्वी भारत में कितना बदलेगा तापमान?

ईस्ट इंडिया में अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान में ज्यादा नहीं बदलेगा। उसके बाद के 3 दिन तक 2-4 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे बढ़ सकता है। उसके भी बाद के 2 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा टेंपरेचर?

महाराष्ट्र के मिनिमम टेंपरेचर में अगले 24 घंटे में कोई खास बदलाव दिखने की संभावना नहीं है। उसके बाद के 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे बढ़ सकता है। उसके बाद के 3 दिनों के दौरान, इसमें कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
24 ° C
24 °
24 °
19 %
2.3kmh
100 %
Sat
35 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
35 °
Wed
32 °

Most Popular