29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
HomeमौसमWeather Update: दिल्ली में आज भी झमाझम बारिश, यूपी-राजस्थान में मॉनसून की...

Weather Update: दिल्ली में आज भी झमाझम बारिश, यूपी-राजस्थान में मॉनसून की मेहरबानी, मुंबई में बारिश बनी आफत

नई दिल्ली: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे देश में अब मॉनसून पहुंच चुका है. दिल्ली एनसीआर में गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश के बाद आज भी बारिश के आसार है. दिल्ली में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं. नोएडा, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में भी ऐसे ही बारिश की दस्तक है. पहाड़ी इलाकों में भी मॉनसून अब बारिश ला रहा है. हिमाचल में मनाली, शिमला में भी पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं.

राजस्थान में आंधी, बारिश

मौसम विभाग ने राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है. पूर्वी राजस्थान में 3-4 जुलाई को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी आंधी के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मॉनसून की सक्रियता के साथ यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है.

मॉनसून पूरे देश में हावी

मॉनसून की बारिश की बात करें तो अब अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा और पंजाब, और राजस्थान के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं. यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में अगले 2-3 दिन ऐसे ही बारिश के आसार बने हुए हैं.

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है. चमोली, पिथौरागढ़ से लेकर हल्द्वानी, देहरादून तक मॉनसून की बारिश राहत लाने वाली है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख रीजन में भी कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय हो चुका है.

मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में मॉनसून घनघोर बारिश ला रहा है. अंधेरी इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते अंधेरी के पूर्व और पश्चिम हिस्से को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया गया है.साकीनाका की हालिया घटना के बाद मुंबई महानगरपालिका सतर्क हो गई है और एहतियात के तौर पर मौके पर बीएमसी कर्मचारियों की तैनाती की गई है.लगातार हो रही तेज बारिश के कारण अंधेरी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. वहीं, मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular