28 C
New Delhi
Monday, September 14, 2026
HomeमौसमWeather News Today: दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल, 17 राज्यों में...

Weather News Today: दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather News Today: मौसम विभाग ने आज 1 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। मौसम खराब होने के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना जताई गई है। किसानों को भी तेज हवाओं और बारिश के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और केरल में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में शाम को बारिश और आंधी

देश की राजधानी दिल्ली में आज शाम कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में मौसम खराब

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, सीतापुर, बाराबंकी, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिले शामिल हैं।

बिहार में भी तेज बारिश और हवाओं का असर

बिहार के पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

झारखंड में भी बारिश का अलर्ट

झारखंड के रांची, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, धनबाद, साहेबगंज, गिरिडीह और हजारीबाग में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

उत्तराखंड में ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भी भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ बारिश

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, हावड़ा और कालिम्पोंग में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

पंजाब और राजस्थान में भी मौसम बदलेगा

पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, कपूरथला और लुधियाना में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बारां, अजमेर, करौली, दौसा, नागौर, पाली, भरतपुर और बांसवाड़ा में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में भी आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, मंदसौर, नीमच और आगर-मालवा में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
28 ° C
28 °
27.1 °
83 %
2.6kmh
34 %
Mon
34 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
37 °

Most Popular