29 C
New Delhi
Tuesday, August 18, 2026
HomeमौसमWeather Forecast: दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर! ओले-बारिश ने बढ़ाई...

Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर! ओले-बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जानें कब तक जारी रहेगा ये दौर

Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में आज भी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है. उत्तराखंड में 8 मई तक घनघोर बारिश होने के आसार हैं. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 मई को बरसात होने का अनुमान है. राजस्थान में भी 9 मई तक ऐसे ही बारिश का दौर चलता रहेगा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में मंगलवार शाम को जबरदस्त बारिश शाम के वक्त देखने को मिली थी. द्वारका, नजफगढ़ से पालम तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. वहीं नोएडा में भी सेक्टर 62, सेक्टर 33, सेक्टर 100 से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक दो घंटे से ज्यादा बारिश शाम 7 बजे से 9 बजे तक देखने को मिली. वहीं गाजियाबाद में भी शाम के वक्त बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जबरदस्त बारिश हुई. बिजली चमकने और बादल गरजने के बीच लगातार बारिश से मौसम बदला.

पारा लुढ़का और 10 मिमी तक बारिश

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश से पारा लुढ़का और हवा बेहद साफ नजर आई. पालम में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 9.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. आयानगर में 1.4 मिमी बारिश हुई, जबकि सफदरजंग में नाममात्र और लोदी रोड और रिज में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई. शहर में येलो अलर्ट है.

कहां कब बारिश होगी (Rain Alert)

  • 6 मई को हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू में
  • 6-7 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में
  • राजस्थान में 6 से 9 मई तक बारिश
  • 6 से 9 मई के दौरान बंगाल में बारिश
  • 7 से 11 मई तक बारिश में बारिश
  • 6 से 11 मई तक झारखंड, ओडिशा में
  • 6 से 9 मई के दौरान मध्य प्रदेश में बारिश
  • 5 से 9 मई के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश
  • 6 से 9 मई तक तमिलनाडु, तटीय आंध्र में
  • 7 और 8 मई को कर्नाटक औऱ रायलसीमा क्षेत्र में

दिल्ली का अधिकतम औऱ न्यूनतम तापमान

दिल्ली में सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम है. पालम में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है. लोदी रोड पर अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है.रिज पर 32.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7.2 डिग्री कम है. आयानगर में 32.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.0 डिग्री कम है. पालम में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है. लोदी रोड पर 18.6 डिग्री तापमान रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है. रिज में यह 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है. आयानगर में 22.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है.

उत्तराखंड का मौसम का हाल

उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई.पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्टेशनों पर भारी बारिश हुई.संभल जिले के गुन्नौर में 13 सेंटीमीटर और कासगंज के सहवार में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर भी भारी बारिश हुई. दिल्ली के करनाल स्टेशन पर भी 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. उत्तराखंड में लगातार बारिश और चुनौतीपूर्ण हालात के बीच केदारनाथ यात्रा चल रही है. कम दृश्यता, कोहरे और बारिश ने रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर सेवाओं को रोक दिया है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
79 %
3.6kmh
100 %
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
36 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular