31.8 C
New Delhi
Thursday, October 15, 2026
HomeमौसमWeather Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन...

Weather Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का अपडेट

Weather Alert: देश के मैदानी इलाकों में मॉनसून अचानक थम गया है लेकिन आज सोमवार से फिर से आफत की बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब 18 राज्यों के लिए बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले चार दिनों तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मूसलाधार वर्षा की आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी बारिश का अलर्ट है। वहीं, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी चार दिनों तक बारिश के आसार है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के लिए खास तौर पर अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी राज्यों का हाल

मौसम विभाग ने आगामी 2-3 दिन तक पश्चिम बंगाल और बिहार में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में अगले 24 घंटे के भीतर कुछ पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के कुछ स्थानों पर  14 और 15 जुलाई को हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी तेज हवाओं का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 7 दिनों तक राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पहाड़ों पर क्या रहेंगे हालात?

पहाड़ों पर कहीं बादल फट रहे हैं तो कहीं पूरा पहाड़ दरक रहा है। सड़कें ब्लॉक हैं क्योंकि बड़े बड़े बोल्डर गिर रहे हैं। आसमानी आफत ने किसी को नहीं छोड़ा। सड़कें, दुकान, मकान सब सैलाब की चपेट में हैं और ये संकट आज देश के 18 राज्यों में बढ़ सकता है। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़, पेड़ों के उखड़ने और सड़कों के अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

मैदानों में क्यों थमा मॉनसून?

मौसम विभाग की ऑल इंडिया वेदर की रिपोर्ट बता रही है कि पाकिस्तान की तरफ से आ रही सूखी हवाएं अरब सागर, मध्य भारत और दक्षिण भारत तक फैल गई हैं। इसी वजह से दिल्ली-NCR समेत बड़े मैदानी हिस्सों से मॉनसून के बादल पहाड़ों की तरफ चले गए हैं। इसके बाद पहाड़ों पर बारिश का कोहराम जारी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
60 %
2.3kmh
45 %
Thu
32 °
Fri
30 °
Sat
32 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular