40.7 C
New Delhi
Monday, July 13, 2026
HomeमौसमToday Weather: आज से उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश...

Today Weather: आज से उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Today Weather: दिल्ली एनसीआर में मॉनसून पहुंचने में भले ही देरी हो, लेकिन बेमौसम बारिश से मौसम लगातार बदल रहा है. उत्तर भारत में बारिश का दौर फिर लौटने वाला है. मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान बारिश होने का अनुमान जताया है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 से 22 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 जून के दौरान आंधी, तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है. राजस्थान में 80 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 19 जून को तेज आंधी आने की संभावना है.

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 18 से 20 जून तक लगातार बारिश का मौसम है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी में बादल छाए रहेंगे. कहीं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. दोपहर और रात के वक्त आंधी तूफान या कहीं-कहीं जगह तेज हवाएं भी देखने को मिल सकती हैं.  मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में 18 से 22 जून के दौरान, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 17 से 22 जून के दौरान बारिश छिटपुट अंदाज में कहीं कहीं होती रहेगी. वेस्ट यूपी की बात करें तो 17 से 19 जून और 23 जून को बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 19 जून और 22-23 जून में बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में अभी भी बारिश चलती रहेगी और हिमाचल प्रदेश में 17 से 23 जून के दौरान वर्षा हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बालटिस्तान रीजन में कहीं कहीं ओले गिरने की चेतावनी भी है. 17 से 22 जून के दौरान इन इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है.

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 से 19 जून के दौरान बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 17 से 19 और फिर 22-23 जून को बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 17 से 23 जून तक बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

मॉनसून अपडेट भी जान लें

दक्षिण पश्चिम मॉनसून की बात करें तो तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में यह आगे बढ़ेगा. पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में भारी बारिश की संभावना है. मॉनसून सोलापुर, हैदराबाद, भद्राचलम, कोरापुट, रांची, जमुई, मुजफ्फरपुर जैसे इलाकों में भी आगे बढ़ रहा है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
40.7 ° C
40.7 °
40.7 °
24 %
4kmh
66 %
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
41 °
Thu
41 °
Fri
40 °

Most Popular