36.6 C
New Delhi
Sunday, July 26, 2026
HomeमौसमRain Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में मौसम बदलेगा, पश्चिमी विक्षोभ...

Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में मौसम बदलेगा, पश्चिमी विक्षोभ लाएगा आंधी, बारिश और बिजली… 

नई दिल्ली: दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक आज मौसम फिर से बदलने वाला है. हिमालय क्षेत्र में उठ रहे नए बवंडर यानी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च के आखिरी हफ्ते में बारिश के दो दौर देखने को मिलेंगे. दिल्ली एनसीआर में आज से ही आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. उत्तर पश्चिम भारत के अन्य इलाकों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब के साथ चंडीगड़ में भी बादलों के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का एक दौर 26-27 मार्च और दूसरा 28 से 31 मार्च के बीच देखने को मिलेगा. पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे यूपी, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में भी 31 मार्च तक हल्की से ज्यादा वर्षा होने की संभावना है.

मार्च में फिर बदला मौसम

  • 26-27 मार्च और 29-30 मार्च को दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार
  • 27 मार्च को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश
  • 26-27, 29-30  मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में आंधी, बारिश का अलर्ट
  • 28 से 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश और बर्फबारी के आसार
  • 25 से 29 मार्च को पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 और 27 मार्च को बारिश होगी. उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से मौसम बदलेगा. उत्तराखंड में 27 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलेंगेी. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 27 मार्च को बारिश और बर्फबारी होगी. दिल्ली से लेकर पंजाब और हरियाणा तक फिर मौसम बदलेगा और 29-30 मार्च को आंधी चलने की चेतावनी है. साथ ही बारिश भी आएगी.

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 26 मार्च को बादल छाये रहने के साथ बिजली चमकने के साथ, बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलेंगी. कहीं-कहीं ये तेज हवाएं आंधी की शक्ल ले सकती हैं. 27 मार्च को भी दिल्ली में ऐसे ही बारिश का दौर आएगा. हल्की से तेज बारिश कई इलाकों में देखने को मिलेगी. नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के अन्य इलाकों में भी दो दिन ऐसे ही गरज-चमक के साथ बारिश होगी. 28 मार्च को थोड़ी राहत रहेगा. लेकिन 29 मार्च से एक बार फिर इंद्रदेव प्रसन्न होने वाले हैं और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश आसमान में छाये बादलों के बीच दिखाई पड़ेगी. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं से भी पारा गिरेगा. 30 मार्च को भी हल्की बारिश, बिजली गिरने और आंधी आने का अलर्ट है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
36.6 ° C
36.6 °
36.6 °
40 %
2.5kmh
99 %
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
30 °
Thu
31 °

Most Popular