35 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
HomeमौसमMonsoon Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी...

Monsoon Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने 17 जुलाई को देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बारिश हुई है. ऐसे में लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले 10 से 15 घंटों में यूपी, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. बरसात के साथ-साथ कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव की वजह से मॉनसून फिर से रिटर्न हो रहा है. उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी शुक्रवार के दिन अच्छी बारिश हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है.

शु्कवार से लौट सकता है मॉनसून 

बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव से मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शुक्रवार यानि 17 जुलाई से धीरे-धीरे मॉनसून की वापसी की शुरुआत हो सकती है. बारिश नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है. क्योंकि फसलों को भी नुकसान होने की संभावना बन रही है. अगले 12 से 15 घंटे कई राज्यों में अहम हो सकते हैं. उत्तर पश्चिम में मॉनसून शांत पड़ा है. लेकिन पूर्वी राज्यों और पहाड़ी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में यहां के लोगों के लिए खास चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई है, खराब मौसम की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा है.

यूपी-बिहार समेत यहां बारिश की संभावना 

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी-बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. एमपी में बारिश की वापसी हो चुकी है कई जिलों में गुरुवार की शाम भी बरसात हुई है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. बिहार-यूपी में भी बरसात हो सकती है. बारिश नहीं होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि कई राज्यों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर हो गया है.

बारिश होने की स्थिति में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. क्योंकि तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है. लेकिन हवा में नमी नहीं होने से पसीना जल्दी नहीं सूख रहा है. जिससे गर्मी बढ़ रही है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव

बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव का असर इन राज्यों में दिखना शुरू हो गया है. ऐसे में अगले कुछ घंटों में यहां अच्छी बरसात हो सकती है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाडी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बने दबाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य भारत समेत कई इलाकों में अच्छी बरसात हो सकती है. मॉनसून पर जुलाई के पहले हफ्ते के बाद से ही बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
35 ° C
35 °
34.1 °
59 %
3.1kmh
52 %
Wed
34 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular