23.4 C
New Delhi
Monday, October 12, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में...

CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण

CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। प्रदेश में अब तक दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। रायपुर और दुर्ग में एक-एक मरीज मिला है और दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस बीच अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ वाले मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ऐसे लक्षण स्वाइन फ्लू में भी दिखाई दे सकते हैं, लेकिन हर मामले में संक्रमण की पुष्टि जरूरी नहीं है। राहत की बात है कि जांच में ज्यादातर मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।

रायपुर और दुर्ग में एक-एक मरीज

प्रदेश में फिलहाल स्वाइन फ्लू के दो मरीज सामने आए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर, सर्दी और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। कुछ मरीजों में सांस लेने में परेशानी भी देखी जा रही है। ऐसे मरीजों की स्थिति और लक्षणों को देखते हुए स्वाइन फ्लू की जांच कराई जा रही है। जिन मरीजों को 10 दिनों से ज्यादा समय तक खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ रहती है, उनके स्वाब की जांच की जा रही है।

लक्षण दिखने का मतलब स्वाइन फ्लू होना नहीं

डॉक्टरों के अनुसार सर्दी, खांसी, तेज बुखार, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं, लेकिन इन लक्षणों का मतलब यह नहीं है कि मरीज को H1N1 संक्रमण ही है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जाती है। आईसीएमआर के अनुसार H1N1 वायरस में फिलहाल कोई नया म्यूटेशन सामने नहीं आया है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा स्थिति को लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।

किन लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?

डॉक्टरों के अनुसार पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को फ्लू जैसे संक्रमण में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। इससे धूल और प्रदूषण से भी बचाव होता है। नेहरू मेडिकल कॉलेज के एचओडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन डॉ. आरके पंडा के अनुसार फिलहाल यह सीजनल सर्दी, खांसी और वायरल फीवर का समय है। स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीज आ रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
75 %
3.1kmh
26 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
30 °

Most Popular