23.4 C
New Delhi
Monday, September 28, 2026
HomeमौसमIndia Heatwave 2026: देश में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में...

India Heatwave 2026: देश में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

India Heatwave 2026: देश के कई भागों में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बांदा समेत भारत के 21 जिलों में बीते 26 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इस दौरान, लोगों को भीषण लू और झुलसाने देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 3 से 4 दिनों तक लू से लेकर भीषण लू के हालात बन सकते हैं। वहीं, ईस्टर्न और उससे सटे प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी अगले 2 से 3 दिन तक गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है।

29 मई के बाद तापमान में शुरू होगी कमी

हालांकि, मौसम विभाग ने राहत मिलने की उम्मीद को लेकर भी पूर्वानुमान जताया है। 29 मई से अधिकतम तापमान में कमी शुरू होगी और धीरे-धीरे लू की स्थिति में सुधार नजर आ सकता है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 28 और 29 मई के बीच तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। साथ ही, सेंट्रल इंडिया में 29 मई से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में तेज आंधी-पानी का पूर्वानुमान

दूसरी तरफ, भारत के कई भागों में बारिश और तेज आंधी को लेकर भी IMD का पूर्वानुमान है। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 27 मई को आंधी, तेज बारिश और आसमानी बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, मेघालय और असम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

वो 21 जिले जहां 26 मई को तापमान रहा 45 डिग्री के पार

राज्य/क्षेत्रस्टेशनअधिकतम तापमान (°C)सामान्य से अधिक
पूर्वी मध्य प्रदेशखजुराहो46.4+2.7
नौगांव45.6+1.8
पूर्वी राजस्थानकोटा45.4+2.0
पूर्वी उत्तर प्रदेशबांदा47.4+3.8
प्रयागराज45.4+3.7
हरियाणारोहतक45.6+4.7
सिरसा46.0—
पंजाबभटिंडा45.8—
विदर्भब्रह्मपुरी46.6+3.5
चंद्रपुर46.4+3.0
वर्धा46.0+3.2
नागपुर-सोनेगांव एयरपोर्ट45.5+2.0
गोंदिया45.2+2.1
पश्चिमी राजस्थानश्रीगंगानगर47.0+4.3
बीकानेर46.0+3.1
फलोदी46.0+2.9
जैसलमेर45.6+3.0
उत्तर प्रदेशउरई45.8+3.8
झांसी45.5+2.4
आगरा45.3+2.4
हमीरपुर45.2+2.8

दिल्ली-पंजाब और पश्चिमी यूपी में चलेगी आंधी

साथ ही, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में भी मौसम बदल सकता है। वहीं, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में 28 और 29 मई को तेज आंधी, धूलभरी हवाएं चलने और ओले गिरने के आसार हैं। कई क्षेत्रों में तो 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं और हीटवेव से सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
79 %
2.4kmh
1 %
Sun
23 °
Mon
33 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular