28 C
New Delhi
Tuesday, August 25, 2026
HomeमौसमIMD Rain Alert: एक हफ्ते तक बरसेंगे बदरा, जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार...

IMD Rain Alert: एक हफ्ते तक बरसेंगे बदरा, जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत किन राज्यों में कब होगी भारी बारिश

IMD Rain Alert: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में एक हफ्ते तक अब खूब झमाझम बारिश होगी. 10 दिनों तक लंबे इंतजार के बाद दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर रीजन में बादल छा गए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में 21 जुलाई से लेकर 6-7 दिनों यानी 26–27 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. मॉनसून ने पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया है. घने बादल छाने के साथ मंगलवार सुबह से ही रुक-रुक बारिश हो रही है. मॉनसून ट्रफ के उत्तर की ओर खिसकने के बाद बारिश का यह दौर शुरू हुआ है.

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 21 जुलाई से 26 जुलाई तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर रीजन में लगातार बारिश का संकेत दिया है. IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट दिया है. 21-22 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश और गड़गड़ाहट के साथ बौछारें पड़ेंगी.वहीं 23 से 25 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी पूर्वांचल और वेस्ट यूपी के साथ अवध क्षेत्र में 21 से 26 जुलाई तक 6 दिन बारिश का मौसम रहेगा. नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर समेत पूरे वेस्ट यूपी में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश होगी. वहीं 23 से 25 जुलाई के बीच भी भारी बारिश की चेतावनी है. पूर्वांचल में 21 से 23 जुलाई तक बारिश और फिर 24 से 26 जुलाई तक हल्की बारिश का अलर्ट है.यूपी में बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं के आसपास भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है.

पूर्वांचल में ऑरेंज अलर्ट 

पूर्वांचल में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.  गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, जालौन में भी बारिश का अलर्ट है.

कहां कहां येलो अलर्ट 

प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कानपुरनगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में भारी बारिश की संभावना है.

पंजाब-हरियाणा में भी बरसात

पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में भी 6 दिनों तक मॉनसून की सक्रियता रहेगी. 21 से 23 जुलाई तक मॉनसून की भारी बारिश होगी. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 22-23 जुलाई को तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ भारी बारिश का अलर्ट है.जबकि  24 से 26 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी.

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

पूर्वी राजस्थान में 21 से 26 जुलाई तक बारिश से मौसम बदलेगा. 23 से 26 जुलाई के बीच जयपुर, भरतपुर और कोटा रीजन में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान 21 से 23 जुलाई में हल्की बारिश होगी। 24-25 जुलाई में बारिश तेज होगी. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, फलोदी, पाली, सिरोही और जालोर में बारिश का अलर्ट है. बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़, नागौर, चुरू में भी मौसम बदलेगा. पूर्वी राजस्थान में जयपुर और शेखावाटी रीजन में जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, खैरथल-तिजारा, सीकर, नीम का थाना और झुंझुनू में बारिश का अलर्ट है. भरतपुर संभाग में भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी के साथ कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में रेन अलर्ट है. उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में भी यही हाल रहेगा.

हिमाचल, उत्तराखंड में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 26 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख रीजन में भी 24 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं. उत्तराखंड में बारिश से चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में 21 से 25 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज या रेड अलर्ट है. भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा रहेगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
28 ° C
28.1 °
28 °
94 %
1.5kmh
100 %
Mon
28 °
Tue
34 °
Wed
35 °
Thu
40 °
Fri
40 °

Most Popular