31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
HomeमौसमAaj ka mausam: फिर बिगड़ेगा मौसम! कई राज्यों में बारिश की चेतावनी,...

Aaj ka mausam: फिर बिगड़ेगा मौसम! कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, चेक करें आज आपके शहर का वेदर अपडेट

Aaj ka mausam: उत्तर भारत में मौसम गजब खेल दिखा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमालय क्षेत्र में जो हलचल हो रही है, उससे आज पंजाब-हरियाणा में बारिश के आसार हैं. जबकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहने के संकेत हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में वेदर डिस्टरबेंस के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग ने जारी किया है. ठंड का प्रकोप भले ही कम हो रहे हो लेकिन मौसम विभाग ने  कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. बारिश अगर हुई तो सर्दी फिर लौट सकती है. दिल्ली में तापमान भी बढ़कर 26-27 डिग्री तक पहुंच गया है.

मौसम में हो रहे बदलाव के संकेतों को देखें तो उत्तर भारत में ठंड जाने को है. आधी फरवरी बीती है और गर्मी का एहसास होने लगा है. पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से दिन में गर्म कपड़े पहनना लगभग बंद हो गया है. सुबह और शाम को भी पहले जैसी सर्दी महसूस नहीं हो रही है. ऐसा लग रहा है कि फरवरी के आखिर तक गर्म कपड़े पैक करके रखने पड़ेंगे. हालांकि खुली जगहों पर अब भी सुबह और शाम को हल्की सिहरन महसूस की जा रही है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने दिल्ली से लेकर हिमाचल के मनाली तक बारिश को लेकर आगाह कर दिया है. हालांकि  13 फरवरी को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश के आसार ना के बराबर हैं. इसीलिए दिल्ली-नोएडा वालों को टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. वेलेंटाइन डे 14 फरवरी के बाद थोड़े बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाओं के साथ मौसम थोड़ा खुशमिजाज रह सकता है. 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से सुबह और शाम थोड़ी ठंड महसूस की जा सकती है.

कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम?

यूपी-बिहार में भी ठंड पहले की अपेक्षा कम हो गई है. दोनों ही जगहों के कई हिस्सों में दिन में तेज धूप खिल रही है. जिसकी वजह से फरवरी में ही लोगों को गर्मी का ऐहसास होने लगा है.  हालांकि सुबह के समय शुक्रवार को आगरा, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर,समेत कई हिस्सों में कोहरा छाया रह सकता है. लेकिन बाद में मौसम साफ रहेगा.  बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, समस्तीपुर, कटिहार, दरभंगा और मधुबनी में भी घने कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

कैसा रहेगा हिमाचल, उत्तराखंड का मौसम?

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की वजह से 13, 16 और 17 फरवरी 2026 को पहाड़ों का मौसम बिगड़ सकता है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही आगाह कर दिया है. IMD के मुताबिक, 16-17 फरवरी को हिमाचल में बारिश बर्फबारी हो सकती है, वहीं उत्तराखंड मेंबारिश होने की  संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान में बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

13 फरवरी को कहां होगी बारिश?

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में 13 फरवरी को कहीं हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 17 फरवरी को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 और 19 फरवरी को गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
33 %
2.1kmh
40 %
Wed
29 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
31 °
Sun
35 °

Most Popular