30.7 C
New Delhi
Tuesday, October 20, 2026
Homeखेलटीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, BCCI ने जारी किया तीन...

टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान, BCCI ने जारी किया तीन मैचों का पूरा शेड्यूल; इस देश से होगा भारतीय टीम का सामना

भारतीय क्रिकेट टीम की एक और सीरीज का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने सीरीज के मैचों की तारीख और वेन्यू की घोषणा की है। ये सीरीज जुलाई में खेली जाएगी, जब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। पहले जिस सीरीज का ऐलान हुआ था, उसके बाद ये नई सीरीज है। इस सीरीज में भारत के युवा और नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

जुलाई में टीम इंडिया करेगी जिम्बाब्वे का दौरा

टीम इंडिया जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई की ओर से बताया गया है कि सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच 26 जुलाई को होना है। सभी मैचों का वेन्यू एक ही है। मैच हरारे स्पोर्ट्स स्टेडियम हरारे में होंगे। यानी टीम को कहीं और नहीं जाना है। यही वजह है कि आखिरी दो मैच दो ​ही दिन में हो जाएंगे।

इस साल नहीं टी20 का कोई भी बड़ा टूर्नामेंट

इस साल अभी कोई भी बड़ा टूर्नामेंट नहीं होगा। इसलिए इस बात की संभावना कम है कि भारत के बड़े खिलाड़ी इस सीरीज के लिए जाएंगे। यानी भारत की युवा खिलाड़ी इस सीरीज के जा सकते हैं। साथ ही हो सकता है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी भी ना करें, किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाए। साथ ही अभी जो खिलाड़ी आईपीएल खेल रहे हैं, उसमें बेतहर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

अगले साल खेला जाएगा वनडे विश्व कप

अगले साल वनडे विश्व कप होना है। इसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के पास है। ऐसे में भारत के ​बड़े खिलाड़ियों का और खुद ​बीसीसीआई का पूरा फोकस इसी पर रहेगा। टी20 अब महत्वहीन हो जाएंगे। इसी वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम अगले साल जनवरी में जिम्बाब्वे से वनडे सीरीज खेलेगी। हालां​कि ये सीरीज भारत में होगी। इसका शेड्यूल बीसीसीआई ने पहले ही जारी कर दिया है।

साल 2028 में होगा अगला टी20 विश्व कप

जैसा ही हमने आपको पहले ही बताया कि इस साल और अगले साल भी आईसीसी की ओर से टी20 का कोई ​बड़ा टूर्नामेंट नहीं है, इसके बाद भी टीम इंडिया बीच बीच में लगातार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। ताकि नए खिलाड़ियों को मौका देकर उन्हें परखा जाए। हाल ही में भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था। अब अगला टी20 विश्व कप साल 2028 में होगा, त​ब तक टीम काफी बदला जाएगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
33 %
3.4kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular