30 C
New Delhi
Monday, September 21, 2026
Homeमौसममौसम का डबल अटैक: 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट,...

मौसम का डबल अटैक: 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 23 जून के आसपास मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे सकता है। मानसून लगभग 15 दिनों से महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों में रुका हुआ है। हालात मानसून के अनुकूल होने से उत्तर पूर्वी राज्यों में 25 जून तक भारी बारिश होगी। सिक्किम और उत्तर बंगाल में भी सोमवार को भारी बारिश होने के आसार हैं।

विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक, तेलंगाना में अगले 2 दिनों तक और मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा में भी सोमवार को हीटवेव का असर रहेगा। अगले 2 दिनों तक छत्तीसगढ़, राजस्थान में तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बिजली गिर सकती है। सोमवार को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर में ओले गिरने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में मेघालय में कुछ स्थानों पर असाधारण भारी वर्षा दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यंत भारी वर्षा हुई है। वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। ओडिशा और पश्चिम मध्य प्रदेश में भी भारी वर्षा दर्ज की गई है। विदर्भ, पूर्व उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है और इस सप्ताह इसके बने रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

23 जून के आसपास दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। आईएमडी ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज हवाओं के सात आकाशीय बिजली गिर सकती है। इन सभी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कहां बढ़ेगी गर्मी?

उत्तर पश्चिम भारत में 22 जून तक अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान दो से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। महाराष्ट्र में 21 जून तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3° सेंटीग्रेड की क्रमिक गिरावट की संभावना है। देश की बाकी हिस्सों में 27 जून तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

इस राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। विदर्भ में रात के समय भी लू का अलर्ट है। असम, पश्चिम बंगाल और मेघालय में भारी बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। बिहार, झारखंड, उड़ीसा में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है और बिजली गिरने की आशंका है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
30.1 °
30 °
74 %
1.5kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
40 °
Fri
39 °

Most Popular