29.3 C
New Delhi
Wednesday, July 22, 2026
Homeमौसममौसम का बड़ा अलर्ट! दिल्ली-UP-बिहार समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का...

मौसम का बड़ा अलर्ट! दिल्ली-UP-बिहार समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा, कई जगह रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली : देश के बड़े हिस्से में मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक भारी बारिश और आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के 15 राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को घरों में रहने और सचेत रहने को कहा गया है।

इन 15 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है, उनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।

इन राज्यों में मौसम का हाल

  1. देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में 8 से 10 जुलाई तक भारी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है।
  2. उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
  3. बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और गया समेत कई जिलों में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट है। पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है।
  4. महाराष्ट्र के मुंबई में आज ‘येलो’ जबकि ठाणे में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
  5. वहीं , गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव के खतरे को देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।
  6. राजस्थान के जयपुर, उदयपुर और जोधपुर समेत कई जिलों में 8 और 9 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। 10 जुलाई से यहां बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी होगी।
  7. पश्चिम बंगाल के कोलकाता और दार्जिलिंग समेत कई जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ है। तीस्ता और तोर्सा जैसी नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular