32 C
New Delhi
Saturday, August 8, 2026
Homeउत्तराखंडLok Sabha Elections से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, 3 दिग्गज...

Lok Sabha Elections से पहले कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, 3 दिग्गज नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के तीन दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

Lok Sabha Elections 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी रणनीति में जुट गई है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका है। केसर सिंह, नवल किशोर और दीपक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 3 पर ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। अभी हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशी घोषित अभी बाकी है। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के तीन और नेताओं ने पार्टी का थामन छोड़ दिया है।

इन दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी

कांग्रेस के गढ़वाल मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष केसर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवल किशोर और पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दियिा है। बतायाजा रहा है कि ये तीनों मनीष खंडूरी के करीबी है। बता दें कि केसर सिंह नेगी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर चुके हैं। वहीं, नवल किशोर ने 2017 और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर पौड़ी विधानसभा चुनाव लड़ा था और दीपक भी कांग्रेस से पौड़ी ब्लॉक प्रमुख के पद पर तैनात थे।

तीनों नेताओं पर लगे ये आरोप

कांग्रेस के तीनों नेताओं के इस्तीफे देने के बाद जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि तीनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद पार्टी ने इन्हें 6 साल के लिए निष्कासित करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र लिखा था। इनके पार्टी छोड़ने की सूचना सोशल मीडिया के जरिए दी गई।

उत्‍तराखंड में एक चरण में होगा मतदान

चुनाव आयोग राजीव कुमार ने ऐलान किया ​है कि उत्‍तराखंड में सभी पांच संसदीय सीटों पर एक चरण में वोटिंग होगी। पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। चार जून को परिणाम जारी किए जाएंगे। उत्तराखंड में कुल पांच लोकसभा सीटें हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, गढ़वाल, अल्मोड़ा है। वहींं चार जून को चुनाव के परिणाम जारी किए जाएंगे। उत्तराखंड में कुल मतदाता 83,37,066 है। इनमें 4361360 पुरुष औरं 3975134 महिला मतदाता है। वहीं, 286 ट्रांसजेंडर मतदाता वोटिंग में शामिल लेते है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
62 %
4.4kmh
94 %
Sat
34 °
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
31 °
Wed
35 °

Most Popular