31.9 C
New Delhi
Wednesday, July 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशRoad Accident: हाथरस में बड़ा हादसा, बस और वैन की भीषण टक्कर...

Road Accident: हाथरस में बड़ा हादसा, बस और वैन की भीषण टक्कर में 12 की मौत, 16 घायल

Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में शुक्रवार को एक बस और वैन के बीच टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए।

Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हादसे में शामिल एक बस हाथरस से आगरा की ओर जा रही थी, जबकि वैन सेवाला गांव की ओर लौट रही थी। टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे की वजह से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रही है।

वैन के परखच्चे उड़ गए और बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हाथरस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई जब बस ने वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की और उसे टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों समेत कुल 12 लोगों की मौत हो गई, और 16 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

मृतकों की पहचान की जा रही है

एसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और घटना की जांच जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं, और स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन राहत की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताई संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, उत्तर प्रदेश के हाथरस में सड़क दुर्घटना बेहद दर्दनाक है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। इसके साथ ही मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्होंने आगे कहा, राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद करने में लगा हुआ है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदित्यनाथ ने लिखा, मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं। मैं प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
59 %
3.7kmh
100 %
Wed
33 °
Thu
30 °
Fri
36 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular