22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLok Sabha Elections : IAS अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा मंजूर, अब बड़ी...

Lok Sabha Elections : IAS अभिषेक सिंह का इस्‍तीफा मंजूर, अब बड़ी मुराद होगी पूरी, जौनपुर से लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Elections : यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रहे अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर दिया गया है। उन्होंने पिछले साल 2023 में अक्‍टूबर में इस्‍तीफा दे दिया था।

Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ महीने ही बाकी है। इन चुनाव को लेकर सभी राजनीति पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। उत्‍तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अफसर रहे अभिषेक सिंह भी लोकसभा चुनाव में राजनीति में कदम रखने जा रहे है। आईएएस अभिषेक सिंह की बड़ी मुराद पूरी हो गई है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वह सरकारी सेवा से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। अभिषेक ने पिछले साल अक्टूबर में इस्तीफा दिया था।

पांच महीने बाद सरकार ने मंजूर किया इस्तीफा

अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इसी के आधार पर ही देयों का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि कई फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक सिंह लंबी गैरहाजिरी के कारण फरवरी 2023 से ही निलंबित चल रहे थे। आईएएस अफसर रहे अभिषेक सिंह ने पिछले साल अक्‍टूबर में इस्‍तीफा दे दिया था। करीब पांच महीने बाद केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यूपी सरकार ने उनके इस्‍तीफे को स्‍वीकार कर लिया है।

जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में

आपको बता दें कि अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं होती रही हैं। सिंह के करीबियों की मानें तो अभिषेक सिंह का सपना है कि वह जौनपुर से सांसद बनें और वहां के लोगों की सेवा करें। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह जौनपुर में लगातार एक्टिव भी हैं। जौनपुर में भव्य गणेशोत्सव कराया और यहां के लोगों को अयोध्या में राम लला का दर्शन कराने की व्यवस्था भी कराई थी।

अभिनय के भी हैं शौकीन

अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं। उनके पिता कृपाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश में आईपीएस थे। अब वह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जौनपुर के ही रहने वाले अभिषेक सिंह अभिनय के भी शौकीन हैं। यूपी की राजनीतिक गलियारे में अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के चर्चाएं तैर रही हैं। अभिषेक सिंह कई फिल्‍मों और म्‍यूजिक वीडियो में काम कर चुके है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular