41.5 C
New Delhi
Saturday, June 27, 2026
Homeमध्यप्रदेशRoad Accident: मध्यप्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की...

Road Accident: मध्यप्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा, 14 लोगों की मौत, 21 घायल

Road Accident: एमपी के डिंडौरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप के पलटने जाने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 21 लोग घायल हो गए है।

Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर पिकअप के पलटने जाने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 21 लोग घायल हो गए है। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यह हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में के पास हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिंडौरी हादसे में असामयिक मौत का शिकार हुए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसा किस वजह से हुआ है फिलहाल यह सामने नहीं आ पाया है।

गोद भराई कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे

पुलिस के अनुसार, बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर एक पिकअप पलट गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में 21 घायल भी जख्मी हुए है। घायलों में नौ पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के घायलों का शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

सीएम मोहन यादव ने की मुआवजे की घोषणा

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने डिंडौरी जिले में हुए दुर्घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायलों के इलाज के लिए जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं।

सभी ग्रामीण देवरी गांव के रहन वाले

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण देवरी गांव के हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा बिछिया चौका के पास हुआ। सभी यात्री पिकअप गाड़ी MP-20 GB-4146 में बैठे थे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
41.5 ° C
41.5 °
41.5 °
22 %
2.2kmh
0 %
Sat
43 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
43 °
Wed
42 °

Most Popular