30 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशCongress office: गारंटी कार्ड लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं, कहा- पार्टी...

Congress office: गारंटी कार्ड लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं, कहा- पार्टी ने 1 लाख देने का किया है वादा

Congress office: लखनऊ से एक अनोखा मामला सामने आया है। बुधवार को अचानक कांग्रेस के लखनऊ स्थित कार्यालय में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं पहुंच गईं।

Congress office: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के खाते में 240 सीटे आई हैै। वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटे जीती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक अनोखा मामला सामने आया है। बुधवार को अचानक कांग्रेस के लखनऊ स्थित कार्यालय में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं पहुंच गईं। महिलाओं का कहना है कि कांग्रेस जीत गई है अब राहुल गांधी अपने वादों को पूरा करेंगे।

8500 रुपए लेने के लिए कांग्रेस कार्यालय पहुंची महिलाएं

कांग्रेस कार्यालय पहुंची जुबैदा नाम की एक महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब तो कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अब राहुल गांधी ने हमसे जो वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे। महिला का कहना है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने कई वादे किए थे। उनमें से एक महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 8500 रुपए डालने का वादा था। मुस्ल मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि हम उनके इस वादे की वजह से कार्यालय आए हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए हम जैसी कुछ अन्य महिलाएं एक फॉर्म भरकर कल सुबह तक भेज देंगे।

महिलाओं को गेट पर ही रोका

जुबैदा ने बताया कि पहले तो उनको कांग्रेस कार्यालय के अंदर जाने नहीं दिया गया। पर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद उसको अंदर जाने दिया गया। महिला का कहना है कि हमने कांग्रेस को वोट दिया है। क्योंकि चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कहा था कि मतगणना के बाद 4 जून से सभी महिलाओं के खाते में पैसे डाले जाएंगे। महिला ने बताया कि उनको बहुत खुशी है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव चुनाव जीत गए हैं। अब उनको भी अपना वादा पूरा करना चाहिए।

एक लाख रुपये देने के वादे का गारंटी कार्ड लेकर पहुंचीं मुस्लिम महिलाएं

लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज बड़ी संख्या में महिलाएं आने से वहां पर भीड़ लग गई। कांग्रेस कार्यालय पहुंची एक अन्य महिला ने कहा कि राहुल गांधी उनकी मांगों को पूरा करेंगे। उनको पूरा विश्वास है कि जो वादे उन्होंने चुनाव प्रचार में किए थे, वो अब जल्द ही पूरा किया जाएगा। एक दूसरी महिला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं बरताव पर नाराज जताई है। उन्होंने कहा कि हमको भ्रमित किया जा रहा है। कड़ी धूप में हम कांग्रेस कार्यालय के चक्कर चला रहा है। लेकिन हमको कहा जाता रहा है कि इतने बजे आओ। हम सभी यहां पर काफी परेशान हो रहे है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस सहित सभी राजनीति दलों ने कई वादे किए थे। अब चुनाव परिणाम आने के बाद लोगों को उम्मीद है कि उनके साथ किए गए वादे अब पूरे होने वाले है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
30 ° C
30 °
29.1 °
58 %
3.1kmh
0 %
Sat
36 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
38 °

Most Popular