29.7 C
New Delhi
Wednesday, August 12, 2026
HomeटेकiPhone से भी महंगा BSNL का सैटेलाइट फोन! बिना मोबाइल नेटवर्क के...

iPhone से भी महंगा BSNL का सैटेलाइट फोन! बिना मोबाइल नेटवर्क के कहीं भी करें बात; जानें फीचर्स

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बिना नेटवर्क के भी काम करेगा, यानी अगर आपके एरिया में नेटवर्क नहीं भी है तो आप BSNL के सैटेलाइट फोन से बात कर सकते हैं. इसे मुश्किल हालात में इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह उन दूर-दराज़ इलाकों में भी वॉइस कॉल और SMS सर्विस देता है जहां आम मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाते. BSNL के सोशल मीडिया पोस्ट में कीमत बताते हुए कहा, “जब आम मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करते, तब BSNL सैटेलाइट फ़ोन आपको कनेक्टेड रखता है. मुश्किल हालात के लिए डिज़ाइन किया गया यह फ़ोन डिफेंस, समुद्री, आपदा-राहत, माइनिंग, दूर-दराज़ के ऑपरेशन और एडवेंचर ट्रैवल के लिए एक बेहतरीन समाधान है.”

BSNL सैटेलाइट फोन के फीचर्स

BSNL का सैटेलाइट फोन काफी दमदार है. कंपनी ने इसे Communication Beyond Boundaries थीम के साथ पेश किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह उन इलाकों में काम करेगी जहां मोबाइल टावर नहीं लगी है. या फिर प्राकृतिक आपदा या किसी वजह से नेटवर्क पूरी तरह ठप पड़ गई है. यह सीधे सैटेलाइट से जुड़ा रहेगा, इस वजह से इसे किसी मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी. इससे दूर दराज इलाकों में कॉलिंग करने में काफी सुविधाजनक होगी.  यह फोन काफी मजबूत है जो पानी और धूल के झटकों को आसानी से झेल सकता है.

कौन कर सकता है इस्तेमाल

BSNL ने बताया कि सैटेलाइट फोन का कदम डिफेंस, समुद्री और आपदा-राहत से जुड़े यूज़र्स के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस को बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा है. इसे मुश्किल हालात में इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह उन दूर-दराज़ इलाकों में भी वॉइस कॉल और SMS सर्विस देता है जहां आम मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाते. यानी यह फोन आम लोगों के लिए नहीं है. बल्कि इसे मुश्किल हालात के लिए डिज़ाइन किया गया यह फ़ोन डिफेंस, समुद्री, आपदा-राहत, माइनिंग, दूर-दराज़ के ऑपरेशन और एडवेंचर ट्रैवल के लिए एक बेहतरीन समाधान है.

कितनी है BSNL सैटेलाइट फोन की कीमत

BSNl कंपनी ने जिस सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने की घोषणा की है. उसकी कीमत 1.34 लाख रुपये हैं. सैटेलाइट फ़ोन की कीमत सभी टैक्स मिलाकर 1,34,166 रुपये प्रति यूनिट है. BSNL के सैटेलाइट फ़ोन पोस्टपेड प्लान सरकारी और कमर्शियल संस्थाओं के लिए 3,500 रुपये, 5,835 रुपये और 11,670 रुपये के फिक्स्ड मंथली चार्ज पर उपलब्ध होंगे, जिनमें 16, 30 और 60 मिनट का फ्री टॉक टाइम या SMS मिलता था. BSNL सरकारी संस्थाओं के लिए प्रीपेड प्लान पर 20 मिनट के फ्री टॉक टाइम के साथ 3,500 रुपये प्रति महीना या 240 मिनट के फ्री टॉक टाइम के साथ 38,500 रुपये प्रति साल का चार्ज होगा. जबकि कमर्शियल संस्थाएं 30 मिनट के फ्री टॉक टाइम के साथ 5,835 रुपये प्रति महीना या 360 मिनट के फ्री टॉक टाइम के साथ 64,185 रुपये प्रति साल का चार्ज लगेगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
67 %
2.4kmh
100 %
Tue
30 °
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
35 °
Sat
34 °

Most Popular