40 C
New Delhi
Saturday, June 27, 2026
HomeटेकHotel on Moon: चांद पर मनाएं छुट्टी! बनने जा रहा होटल, एक...

Hotel on Moon: चांद पर मनाएं छुट्टी! बनने जा रहा होटल, एक रात का इतना होगा किराया

Hotel on Moon: अगर, आप भी अपनी छुट्टियां चांद पर बिताने का सपना देख रहे हैं तो यह अब साकार होने वाला है। कैलिफोर्निया बेस्ड टेक स्टार्टअप ने चांद पर आलीशान होटल खोलने की बात कही है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। टेक स्टार्टअप में एलन मस्क की कंपनी SpaceX और GPU बनाने वाली कंपनी Nvidia ने निवेश किया है। कैलिफोर्निया बेस्ड स्टार्टअप गैलेक्टिक रिसोर्ट यूटिलाइजेशन (GRU) ने चांद पर होटल बनाने की कल्पना की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, GRU ने चांद पर छुट्टियां बिताने वालों के लिए 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 9 करोड़ रुपये डिपॉजिट करने के लिए कहा है। यह होटल 2032 तक खुल जाएगा और इसके लिए एक रात का किराया 4.1 लाख डॉलर यानी लगभग 3.7 करोड़ रुपये रखा गया है। KTLA 5 News की रिपोर्ट के मुताबिक, चांद पर बनने वाले इस आलीशान होटल के पहले गेस्ट को 2032 में वेलकम किया जा सकता है।

कैसे कर सकते हैं बुक?

अगर, आप भी चांद पर बनने जा रहे इस आलीशान होटल में ठहरना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले स्टार्ट-अप की वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा। इसके लिए 1 हजार डॉलर यानी लगभग 90 हजार रुपये का नॉन-रिफंडेबल अप्लीकेशन फीस भरना होगा। सेलेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको 2.5 लाख से 1 मिलियन डॉलर तक रिफंडेबल डिपॉजिट भरना होगा। हालांकि, GRU ने फिलहाल इसकी फाइनल प्राइसिंग रिवील नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि इस होटल में ठहरने का किराया 10 मिलियन डॉलर यानी 90 करोड़ से ज्यादा नहीं होगा।

GRU स्पेस वेबसाइट के मुताबिक, चांद पर अब तक केवल 12 एस्ट्रॉनॉट्स ने कदम रखा है। होटल बनने के बाद आम इंसान भी चांद पर मूनवॉक का आनंद ले सकेंगे। Space.com के मुताबिक, GRU को एक 21 साल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कम्प्यूटर ग्रेजुएट Skyler Chen ने क्रिएट किया है। Chen ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि हम एक ऐसे इंफ्लेक्शन प्वाइंट के दौरान रहते हैं, जहां मरने से पहले हम वास्तव में इंटरप्लेनेटरी बन सकते हैं। यदि हम सफल हुए, तो चंद्रमा और मंगल ग्रह पर अरबों मानव जीवन पैदा हो सकते हैं।

आलीशान होटल बनाने की टाइमलाइन

GRU Space ने चांद पर होटल बनाने की टाइमलाइन भी रिवील की है। GRU Space की वेबसाइट के मुताबिक, 2026 में चांद पर बनने वाले होटल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। 2027 में प्राइवेट ऑक्शन किया जाएगा और लूनर स्टे के लिए लोगों को चुना जाएगा। 2029 में पहला कंस्ट्रक्शन पेलोड चांद पर भेजा जाएगा। 2031 में लूनर हेबिटेट और कंस्ट्रक्शन सिस्टम को डिप्लॉय किया जाएगा और 2032 में चांद पर पहले गेस्ट का वेलकम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
40 ° C
40 °
40 °
24 %
3.8kmh
38 %
Fri
40 °
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
43 °
Tue
43 °

Most Popular