33 C
New Delhi
Wednesday, August 19, 2026
Homeटेकआग लगते ही क्यों फेल हो जाते हैं बायोमेट्रिक लॉक? घर में...

आग लगते ही क्यों फेल हो जाते हैं बायोमेट्रिक लॉक? घर में लगवाने से पहले जानें ये जरूरी बातें

इन दिनों लोग अपने घरों, दफ्तरों आदि में सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक लॉक लगवा रहे हैं। हालांकि, कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें आग लगने की वजह से ये बायोमेट्रिक लॉक काम नहीं करते हैं। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आई है, जहां एक गेमिंग जोन और लाइब्रेरी में आग लगने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई। जांच में पता चला कि वहां बायोमेट्रिक या स्मार्ट लॉक लगा था, जो आग लगने के बाद काम नहीं कर रहा था। अंदर दम घुटने की वजह से लोगों की मौत हो गई।

आग लगने पर क्यों काम नहीं करते बायोमेट्रिक लॉक?

बायोमेट्रिक या स्मार्ट लॉक में दरवाजे को बंद करने और खोलने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है। इसे ओपन और क्लोज करने के लिए इसमें एक मोटर लगी होती है, जो सही पासवर्ड एंटर करने पर दरवाजे को खोल देती है। इसमें सेंसर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट होते हैं, जो बिजली पर काम करते हैं। इनमें आम तौर पर बैटरी भी लगी होती है, जो बिजली नहीं होने पर भी इस लॉक को एक्टिव रखते हैं।

आग लगने पर इस लॉक के सर्किट जल सकते हैं, जिसकी वजह से दरवाजे लॉक हो जाते हैं। वहीं, बैटरी में भी आग लग सकती है, जो सर्किट को बंद कर देती है। हालांकि, मैनुअल बटन और चाभी से दरवाजे को खोला जा सकता है। हालांकि, आग लगने की जहां भी घटनाएं हुई हैं, वहां मैनुअली दरवाजे खोलने का विकल्प शायद नहीं रहा होगा, जिसकी वजह से दरवाजे खोले नहीं जा सके।

क्या स्मार्ट लॉक लगाना है सेफ?

जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसके बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या बायोमेट्रिक लॉक लगाना सुरक्षित है? अगर, कहीं कोई इमरजेंसी की सिचुएशन होती है, तो ये क्या काम करना बंद कर देंगे? हालांकि, इस तरह के मामले सामने आना बहुत ही दुखद है, लेकिन सभी स्मार्ट लॉक या बायोमेट्रिक लॉक के साथ ऐसा नहीं होता है। इन्हें खोलने के लिए मैनुअल बटन या चाभी दी जाती है। कई कंपनियां इन लॉक के साथ बैटरी बैकअप भी देते हैं, जो आग लगने की वजह से बिजली गुल होने पर भी दरवाजे को खोलने में मदद करते हैं।

स्मार्ट डोर लॉक लगवाते समय क्या रखें ध्यान?

अगर, आप भी अपने घर में स्मार्ट या बायोमेट्रिक लॉक लगवाना चाहते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान दें कि इनमें मैनुअल या चाबी से खोलने का ऑप्शन मिले। साथ ही, ये बैटरी ऑपरेटेड हो, जिसकी वजह से बिजली गुल होने पर भी दरवाजे को खोला जा सके। इसलिए मार्केट से ऐसे ही स्मार्ट या बायोमेट्रिक लॉक खरीदें, जिनमें मैनुअल डोर खोलने का ऑप्शन मौजूद हो। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में दरवाजे को खोलने में दिक्कत न हो।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
58 %
3.1kmh
79 %
Wed
35 °
Thu
37 °
Fri
40 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular