33.2 C
New Delhi
Monday, July 27, 2026
HomeटेकFridge Warning Signs: ये 5 संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, नहीं...

Fridge Warning Signs: ये 5 संकेत दिखते ही हो जाएं सतर्क, नहीं तो कभी भी हो सकता है बड़ा धमाका

Fridge Warning Signs: घर में रखा फ्रिज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. अगर समय रहते कुछ संकेतों को समझ लिया जाए तो किसी बड़े हादसे से बचा जा सकता है. यहां आज हम आपको ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

बर्फ की परत

अगर आपके फ्रीजर में लगातार बर्फ की परत जमी हुआ है तो यह एक संकेत है कि आपका फ्रिज खराब हो सकता है. दरअसल, फ्रीजर में बर्फ की कई परतें कंप्रेसर पर ज्यादा दवाब डालती हैं जिससे लोड बढ़ता है और फ्रिज खराब हो सकता है. अगर आपका फ्रिज काफी पुराना है तो यह संकेत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में आपको तुरंत टेक्नीशियन को बुलाना चाहिए.

बार-बार तेज आवाज आना

अगर आपका फ्रिज नॉर्मल से ज्यादा शोर करने लगा है तो इसे हल्के में न लें. कंप्रेसर या फैन में खराबी की वजह से यह आवाज आ सकती है. लगातार तेज आवाज इस बात का इशारा हो सकता है कि अंदर कोई पार्ट खराब हो रहा है जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है.

जरूरत से ज्यादा गर्म होना

फ्रिज का पीछे या साइड से हल्का गर्म होना सामान्य है लेकिन अगर यह बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है तो खतरे की घंटी है. यह ओवरलोड, खराब वेंटिलेशन या कंप्रेसर की दिक्कत का संकेत हो सकता है. ऐसे में तुरंत जांच कराना जरूरी है.

बार-बार बिजली ट्रिप होना

अगर फ्रिज ऑन करते ही घर की बिजली ट्रिप हो रही है तो यह किसी इलेक्ट्रिकल फॉल्ट का संकेत हो सकता है. वायरिंग में शॉर्ट सर्किट या अंदरूनी खराबी आग लगने जैसी स्थिति पैदा कर सकती है इसलिए इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें.

कूलिंग में अचानक कमी

अगर फ्रिज ठीक से ठंडा नहीं कर रहा या बार-बार तापमान बदल रहा है तो यह गैस लीकेज, कंप्रेसर फेलियर या थर्मोस्टेट खराब होने का संकेत हो सकता है. इससे न सिर्फ खाना खराब होता है बल्कि फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ता है.

समय पर ध्यान देना है जरूरी

इन संकेतों को नजरअंदाज करना आपके लिए खतरा बन सकता है. समय रहते सर्विस और सही मेंटेनेंस से न सिर्फ फ्रिज की उम्र बढ़ाई जा सकती है बल्कि किसी बड़े हादसे से भी बचा जा सकता है. इसलिए अगर इनमें से कोई भी संकेत दिखे तो तुरंत एक्शन लेने में ही समझदारी है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
51 %
0.7kmh
55 %
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
38 °

Most Popular