27 C
New Delhi
Saturday, October 3, 2026
HomeटेकAC Warning Sign: ब्लास्ट से पहले AC देता है ये खतरनाक संकेत,...

AC Warning Sign: ब्लास्ट से पहले AC देता है ये खतरनाक संकेत, समय रहते पहचानें वरना हो सकता है बड़ा हादसा

AC Warning Sign: दिल्ली में AC में लगी आग के कारण 9 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद AC सेफ्टी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. दरअसल, गर्मियों में तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच जाता है. ज्यादा टेंपरेचर और AC में गड़बड़ी के कारण अगर शॉर्ट सर्किट हो जाए तो यह बड़ी दुर्घटना में बदल सकता है. इसलिए AC की रेगुलर सर्विसिंग जरूरी है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि AC में खराबी आने से पहले यह क्या-क्या संकेत देता है. इन संकेतों को पहचान कर किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सकता है.

आग लगने से पहले नजर आते हैं ये वॉर्निंग साइन

जलने की बदबू- अगर आपको एसी ऑन करने के बाद या इसकी यूनिट के आसपास कुछ जलने की बदबू आए तो सावधान हो जाना चाहिए. ओवरहीटिंग या किसी दूसरे इलेक्ट्रिक इश्यू के कारण यह बदबू आ सकती है.

एसी से धुआं निकलना- अगर एसी से धुआं निकल रहा है तो यह खतरे की घंटी है. धुआं देखते ही एसी को स्विच ऑफ कर दें और तुरंत टेक्नीशियन को बुलाएं. पूरी तरह रिपेयर होने तक एसी को दोबारा ऑन न करें.

असामान्य शोर- एसी ऑन करने पर अगर कुछ टूटने या टकराने की आवाज आए तो यह भी संभल जाने का संकेत है. इसके अलावा अगर एसी सामान्य से अधिक शोर कर रहा है तो यह दिखाता है कि उसका कोई पार्ट लूज है. ऐसी स्थिति में एसी की मरम्मत करवाने तक यूज न करें.

बार-बार ऑन-ऑन होना- अगर एसी अपने आप बार-बार ऑन या ऑफ हो रहा है तो कुछ बड़ी गड़बड़ है. कई बार ओवरहीटिंग के कारण ऐसा हो सकता है.

एसी का कूलिंग न करना– अगर काफी देर तक चलने के बाद भी एसी ठंडी हवा नहीं दे रहा है तो इसमें गैस लीक हो सकती है. इसके अलावा फिल्टर साफ न होने के कारण भी एयरफ्लो पर असर पड़ता है. इसी तरह अगर एसी से गर्म हवा आ रही है तो यह ओवरहीटिंग का साइन है और इसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए.

स्पार्क- अगर एसी ऑन करने या इसके चालू रहने पर आपको कहीं स्पार्क या चिंगारी निकलती दिख रही है तो इसे तुरंत बंद कर दे. वायरिंग में खराबी के कारण स्पार्किंग हो सकती है. यह शॉर्ट सर्किट का भी कारण बन सकता है.

पानी लीक होना- अगर एसी को यूज करते समय इससे पानी लीक हो रहा है तो यह भी गड़बड़ का संकेत है. इससे इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट खराब हो सकते हैं, जो शॉर्ट सर्किट और आग लगने का कारण बन सकते हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27 ° C
27 °
27 °
54 %
1.8kmh
0 %
Fri
27 °
Sat
37 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
38 °

Most Popular