29.3 C
New Delhi
Tuesday, July 21, 2026
HomeटेकAC Selection: गर्मी के मौसम में AC लेने से पहले यह जानना बेहद...

AC Selection: गर्मी के मौसम में AC लेने से पहले यह जानना बेहद जरूरी! Window और Split AC में से कौनसा है सच में बेस्ट?

AC Selection: गर्मियां आ रही हैं और भले ही अभी एसी चलाने की नौबत नहीं आई है लेकिन जल्द ही ऐसा गर्म मौसम आने वाला है जिसमें आपको एसी की जरूरत महसूस होने लगेगी। अक्सर एसी खरीदने से पहले ग्राहकों के मन में ये सवाल आता है कि विंडो एसी लिया जाए या स्पिलिट एसी? आपकी मदद के लिए यहां दोनों तरह के एसी के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं जिनके आधार पर आप अपने घर के लिए उचित एसी का चुनाव कर सकेंगे।

Window AC क्या है और इसके फायदे-नुकसान जानें

Window AC में एक ही यूनिट में कम्प्रेसर, कंडेंसर और ब्लोअर सब एक साथ होती है। इसे दीवार में फिट किया जाता है या आमतौर पर खिड़की या दीवार के छोटे खोल में इसे फिट किया जाता है।

Window AC के फायदे

Split एसी की तुलना में कीमत में सस्ता होता है और इसका इंस्टालेशन आसान होता है। छोटी/मध्यम रूम के लिए पर्याप्त कूलिंग देता है और इसका रख-रखाव भी सरल होता है।

Window AC के नुकसान

Window AC थोड़ी ज़्यादा शोर करता है और कम एस्थेटिक होता है यानी कम सुंदर दिखता है। ये बड़ी जगह को कूल करने में उतना असरदार साबित नहीं हो पाता है।

Split AC क्या है और इसके फायदे-नुकसान जानें

इसमें दो यूनिट्स होती हैं जिसमें से इनडोर यूनिट कमरे के अंदर होती है और आउटडोर यूनिट बाहरी भाग में होती है। इसके फायदे देखें तो शांत चलता है और शोर बहुत कम करता है। बेहतर एयर डिस्ट्रीब्यूशन करता है और ज्यादा कूलिंग पावर के साथ आता है।  इसके अलावा दीवार पर सुंदर दिखता है और बड़े कमरे में अच्छा काम करता है।

Split AC के नुकसान

इसके नुकसान या कुछ कम अच्छे पॉइंट्स देखें तो स्पिलिट एसी की कीमत थोड़ी ज़्यादा होती है और इसका इंस्टालेशन थोड़ा महंगा होता है।  इसके लिए दीवार में होल बनाना ज़रूरी होता है जिससे कमरे की सज्जा पर असर पड़ सकता है।

निष्कर्ष

अगर आपका कमरा छोटा है और उसमें खिड़की है तो आप विंडो एसी का चुनाव कर सकते हैं लेकिन अगर आपका कमरा बड़ा है और उसमें ज्यादा कूलिंग की जरूरत है तो आपको स्पिलिट एसी का चुनाव करना चाहिए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
4.3kmh
100 %
Tue
29 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular