31 C
New Delhi
Wednesday, September 2, 2026
HomeटेकAC को कितने घंटे लगातार चलाना है सुरक्षित? ज्यादा देर ऑन रहने...

AC को कितने घंटे लगातार चलाना है सुरक्षित? ज्यादा देर ऑन रहने पर बढ़ सकता है आग का खतरा

गर्मी के मौसम में क्या आप भी दिन भर एसी को ऑन रखते हैं? क्या आपका एसी भी दिन-रात ऑन रहता है? क्या आप भी घंटों तक एसी को ऑन रखते हैं? अगर, आप ऐसा करते हैं तो ये आपके स्वास्थ के लिए खतरा तो है ही, साथ ही, एसी में तकनीकी खराबी को भी आमंत्रण दे सकता है। यही नहीं, एसी का कंप्रेसर ओवरहीट होकर ब्लास्ट भी हो सकता है। ऐसे में आपके मन में भी ये सवाल पैदा हो रहा होगा कि एसी को लगतार कितने घंटे तक ऑन रखना चाहिए?

कितने देर लगातार चलाएं एसी?

एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर, आपका एसी नया है और सही कंडीशन में है तो आप इसे लगातार 8 घंटे से 24 घंटे तक चला सकते हैं। वहीं, एसी पुराना है और सर्विसिंग भी नहीं हुई है तो इसे लगातार चलाना खतरे की घंटी है। हालांकि, इन दिनों बाजार में मिलने वाले ज्यातार मॉडर्न एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। साथ ही, इनमें ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल और पावर-ऑफ सिस्टम भी दिया जाता है। ऐसे एसी को लगतार ऑन रखना भी सेफ रहता है। हालांकि, इसमें बिजली का बिल ज्यादा आ सकता है।

लगातार एसी चलाने के क्या है सुरक्षित तरीका?

गर्मियों में एसी को लगातार सुरक्षित तरीके से चलाने का फॉर्मूला ये है कि आपको अपने एयर कंडीशनर के टेम्परेचर को कभी भी 24 डिग्री से कम नहीं रखना है। साथ ही, कभी भी एसी को 100% कैपेसिटी पर न चलाएं। ऐसा करने से कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ेगा और शॉर्ट-सर्किट भी हो सकता है। कंप्रेसर पर लोड पड़ने पर वायरिंग भी गर्म हो सकती है।

इसके अलावा एसी के फिल्टर को हर दूसरे सप्ताह क्लीन करें ताकि धूल-मिट्टी एसी के कूलिंग क्वॉइल को ब्लॉक न करे और एयरफ्लो सही रहे। दो से तीन महीने में एसी की डीप क्लिनिंग और सर्विसिंग भी उतनी ही जरूरी है। रात के समय में हमेशा एसी में स्लीप मोड ऑन कर दें ताकि एसी एक निश्चित समय पर अपने आप पावर ऑफ हो जाए। इससे बिजली के बिल की बचत होने के साथ-साथ एसी भी सुरक्षित रहता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
31 ° C
31 °
29.1 °
74 %
3.6kmh
17 %
Wed
34 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
35 °
Sun
37 °

Most Popular