32 C
New Delhi
Thursday, September 3, 2026
HomeटेकAadhaar Mobile Number Update: घर बैठे आधार मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ...

Aadhaar Mobile Number Update: घर बैठे आधार मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान! जानें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Aadhaar Mobile Number Update: आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. कॉलेज से लेकर बैंकों तक हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. इसलिए यह अपडेटेड होना जरूरी है. अगर इसमें आपका पुराना मोबाइल नंबर दिया गया है तो उसे भी अपडेट कर लेना जरूरी है. कुछ समय पहले तक ऐसा करने के लिए आधार सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब झंझट खत्म हो गया है. आप घर बैठे ही आधार ऐप से मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं.

नए फीचर ने कर दी सहूलियत

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हाल ही में आधार ऐप को अपडेट किया है. इसकी मदद से यूजर घर बैठे ही आधार कार्ड में दिया अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए न तो लाइन में लगने की जरूरत है और न ही कागज लेकर इधर-उधर चक्कर काटने पड़ेंगे. यह अपडेट उन लोगों के लिए बड़े काम की है, जो आधार सेंटर से दूर रहते हैं या जिनके पास सेंटर पर आने का टाइम नहीं होता. अब घर बैठे की एंड्रॉयड और आईफोन से चुटकियों में मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है.

कैसे अपडेट करें मोबाइल नंबर?

सबसे पहले अपने फोन में आधार ऐप इंस्टॉल कर लें. अगर आधार ऐप इंस्टॉल्ड हैं तो इसके लेटेस्ट वर्जन को अपडेट कर लें. इसके बाद ऐप ओपन करें और मोबाइल नंबर अपडेट ऑप्शन पर टैप करें. यहां OTP के जरिए नए नंबर को वेरिफाई किया जाएगा. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन होगा, जिसमें ऐप आपके चेहरे को स्कैन करेगी. फेस वेरिफिकेशन के बाद डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपये की फीस चुकानी पड़ेगी. पेमेंट होने के बाद आपका अपडेटेड नंबर डेटाबेस में सेव हो जाएगा.

सारे नए फोन में प्री-इंस्टॉल्ड आ सकती है आधार ऐप

कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि सरकार सारे नए फोन में आधार ऐप को प्रीलोड करवाना चाहती है. सरकार चाहती है कि यूजर्स को अलग से यह ऐप डाउनलोड न करनी पड़े. सरकार के इस प्रस्ताव का ऐप्पल, गूगल और सैमसंग जैसी कंपनियां विरोध कर रही हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32 ° C
32 °
31.1 °
70 %
2.6kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
28 °
Sat
25 °
Sun
32 °
Mon
38 °

Most Popular