33 C
New Delhi
Sunday, August 30, 2026
Homeटेकट्रिप प्लानिंग हुई और आसान! Google Search के AI Mode में आए...

ट्रिप प्लानिंग हुई और आसान! Google Search के AI Mode में आए फ्लाइट ट्रैकिंग और होटल बुकिंग फीचर्स

 नई दिल्ली : Google ने पिछले साल सर्च में AI Mode पेश किया था, जिससे यूजर्स बातचीत के अंदाज में सवाल पूछ सकते हैं और जरूरी लिंक्स के साथ सटीक जवाब पा सकते हैं। अब Google इस AI Mode को नए ट्रैवल-फोक्स्ड फीचर्स के साथ एक्सपैंड कर रहा है। लेटेस्ट अपडेट के साथ यूजर्स फ्लाइट प्राइस ट्रैक कर सकते हैं, पॉइंट्स और माइल्स रेट्स की तुलना कर सकते हैं और सीधे AI Mode के जरिए होटल ढूंढकर बुक भी कर सकते हैं। ये नए फीचर्स यूजर्स को Google Search छोड़े बिना ही पूरी ट्रिप प्लान करने और उससे जुड़ी बुकिंग्स करने की सुविधा देते हैं।

Google ने Search के AI Mode में जोड़े नए ट्रैवल टूल्स

एक नए ब्लॉग पोस्ट में Google ने सर्च के AI Mode में आए लेटेस्ट फीचर्स का एलान किया। कंपनी ने Google Flights के पॉपुलर प्राइस ट्रैकिंग फीचर को सीधे AI Mode में जोड़ दिया है, जिससे यूजर्स चैट करते-करते ही प्राइस अलर्ट्स सेट कर सकते हैं। डिपार्चर, अराइवल और ट्रैवल टाइम एंटर करके AI Mode 300 से ज्यादा पार्टनर एयरलाइंस और ट्रैवल साइट्स से लेटेस्ट कीमतों के साथ उपलब्ध ऑप्शन्स दिखाएगा। Google का कहना है कि यूजर्स AI Mode में अपना पूरा ट्रैवल प्लान तैयार कर सकते हैं और एयरलाइन की वेबसाइट या अपने पसंदीदा बुकिंग प्लेटफॉर्म से टिकट खरीद सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट के साथ यूजर्स AI Mode से फ्लाइट के प्राइस ट्रैक करने के लिए कह सकते हैं। रिक्वेस्ट कन्फर्म करने के बाद, जब भी चुनी गई डेस्टिनेशन और ट्रैवल डेट्स के लिए किराए में बदलाव होगा, यूजर्स को एक ईमेल मिल जाएगा। Google ने कंफर्म किया है कि AI Mode में फ्लाइट प्राइस ट्रैकिंग फीचर अब दुनिया भर के 180 से ज्यादा देशों और इलाकों में उपलब्ध है।

इसके अलावा, Search का AI Mode अब यूज़र्स को फ्लाइट्स और होटल्स के लिए पॉइंट्स या माइल्स में आने वाला खर्च भी दिखा सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपनी ट्रिप की जानकारी देनी होगी और ये बताना होगा कि वे किस लॉयल्टी प्रोग्राम का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके बाद AI Mode Google के ट्रैवल पार्टनर्स से लेटेस्ट डिटेल्स लेकर ये दिखाएगा कि एलिजिबल फ्लाइट्स के लिए कितने माइल्स की जरूरत होगी। यही सुविधा होटल्स के लिए भी उपलब्ध है। यूजर्स पार्टनर साइट के लिंक पर जाकर सीधे सर्च से ही अपने रिवॉर्ड्स रिडीम कर सकते हैं।

AI Mode में पॉइंट्स और माइल्स रेट्स देखने की सुविधा अब दुनिया भर के यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये Alaska Airlines, Hawaiian Airlines, American Airlines, Choice Hotels International, Hilton, और Wyndham Hotels and Resorts जैसे लॉयल्टी और ट्रैवल पार्टनर्स को सपोर्ट करेगा। Google ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही Accor, Flying Blue, Hyatt, LATAM Airlines, और Lufthansa Group का सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।

आखिर में, Google ने Search के AI Mode के जरिए सीधे होटल बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है। यूजर्स अपनी डेस्टिनेशन, ट्रैवल डेट्स और होटल से जुड़ी पसंद बता सकते हैं और AI Mode गेस्ट रिव्यूज़ और जरूरी पैमानों के साथ ऑप्शन्स की एक लिस्ट दिखा देगा। होटल चुनने के बाद यूजर्स AI Mode से बुकिंग में मदद मांग सकते हैं। इंटीग्रेटेड होटल चेन या ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी के बगल में ‘Continue on Google’ चुनने पर यूजर्स बुकिंग प्रोसेस पूरा कर सकेंगे और Google Pay का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकेंगे।

AI Mode में होटल बुकिंग फिलहाल अमेरिका में और इंग्लिश लैंग्वेज में उपलब्ध है। जल्द ही ये Booking.com, Choice Hotels International, Expedia, Hilton, Hotels.com, IHG Hotels & Resorts, Marriott International, Priceline, Trip.com, और Wyndham Hotels & Resorts जैसे पार्टनर्स के साथ भी उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
55 %
4.1kmh
100 %
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
40 °
Wed
38 °
Thu
39 °

Most Popular