22 C
New Delhi
Tuesday, November 3, 2026
HomeखेलT20 World Cup 2026: बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान में मचा...

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, शेड्यूल बदलने की अटकलें

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ​क्रिकेट टीम अब अगले महीने से भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वे अपने मैच खेलने के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेंगे, यानी अब उसका खेल खत्म हो गया है। इस बीच बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान में भी हड़कंप जैसी स्थिति है। तो क्या अब पाकिस्तानी टीम भी विश्व कप नहीं खेलेगी। साथ ही सवाल ये भी है कि क्या आईसीसी टी20 विश्व कप के शेड्यूल में कोई बदलाव करेगी।

अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नहीं किया है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर टी20 विश्व कप के​लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। जब​कि ये काम सात जनवरी तक हो जाना चाहिए था। आईसीसी का नियम है कि जो भी टीमें क्रिकेट ​विश्व कप का हिस्सा हैं, उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने वाले दिन से एक महीने पहले अपने स्क्वाड का ऐलान करना होगा। सात फरवरी को टी20 विश्व कप का पहला मैच खेला जाएगा, उससे ठीक एक महीने पहले की तारीख सात जनवरी होती है, जोकि बीत चुकी है।

पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा था बांग्लादेश का समर्थन

इस बीच पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। पीसीबी ने अभी तक इसके लिए भी टीम की घोषणा नहीं की है। पीसीबी की ओर से खुले तौर पर तो नहीं, लेकिन अंदरखाने से ऐसी बातें सामने आ रही थी कि अगर बांग्लादेश की टीम विश्व कप से बाहर होती है तो वो भी विश्व कप का बहिष्कार करेंगे। अब जबकि आधिकारिक ऐलान हो गया कि बांग्लादेश की टीम बाहर है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रुख क्या होगा, ये देखना होगा। बीच बीच में पाकिस्तान की ओर से लगातार ऐसे बयान दिए गए, जिससे कि बांग्लादेश विश्व कप न खेले।

एक दो दिन में साफ हो जाएगा पीसीबी का भी रुख

उम्मीद की जा रही है कि जब ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान किया जाएगा, उसी दिन पता चल जाएगा कि पाकिस्तान बोर्ड ने क्या फैसला किया है। टीम का ऐलान अगर केवल ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए होता है तो इसका मतलब ये माना जाएगा कि टीम विश्व कप ना खेलने के बारे में सोच रही है, लेकिन अगर टीम की घोषणा विश्व कप के​ लिए भी किया गया तो यानी टीम खेलती हुई नजर आएगी।

टी20 विश्व कप के शेड्यूल में नहीं होगा कोई बदलाव, बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम खेलेगी

इस बीच सवाल ये भी है कि बांग्लादेश के बाहर होने से क्या अब आईसीसी का टी20 विश्व कप का शेड्यूल बदलना पड़ेगा। इसकी संभावना ना के बराबर है। क्रिकेट विश्व कप एक बड़ा टूर्नामेंट होता है, जिसके लिए काफी पहले से तैयारी करनी होती है। अब इसके शुरू होने में केवल 15 दिन का ही वक्त बचा है, ऐसे में किसी भी तरह के शेड्यूल में बदलाव की संभावना नहीं है। हां, इतना जरूर होगा कि जो मैच बांग्लादेश की टीम खेल रही थी, वो अब स्कॉटलैंड की टीम खेलेगी। बांग्लादेश के बाहर होते ही स्कॉटलैंड की टीम अब विश्वकप खेलती हुई नजर आएगी। हालांकि अभी आईसीसी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है, जो किसी भी वक्त आ सकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
22 ° C
24.1 °
22 °
88 %
2.1kmh
0 %
Tue
22 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular