23.9 C
New Delhi
Monday, October 12, 2026
Homeखेलभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, 2-1 वनडे सीरीज...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, 2-1 वनडे सीरीज की अपने नाम

ODI Series: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में इतिहास रचते हुए वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 13 रन से हराया। इसी के साथ पहली बार भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड की धरती पर सीमित ओवरों की दोनों सीरीज (टी20 और वनडे) जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया।

ODI Series: टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे में भी बाजी मारी

वनडे सीरीज से पहले भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से हराया था। इस तरह इंग्लैंड के अलावा भारत ने दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज में भी यह उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2018 में भारत ने साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज 2-1 और टी20 सीरीज 3-1 से जीती थी। उसी साल श्रीलंका में भी भारत ने वनडे सीरीज 2-1 और टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम की। 2019 में वेस्टइंडीज में भारत ने वनडे सीरीज 2-1 और टी20 सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया था। 2022 में श्रीलंका में भारत ने वनडे सीरीज 3-0 और टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी।

ODI Series: हरमनप्रीत कौर का शतक, भारत ने 318 रन बनाए

मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 318 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 102 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 84 गेंदों में 14 चौके लगाए। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिगेज ने 50, हरलीन देओल ने 45, स्मृति मंधाना ने 45 और प्रतिका रावल ने 26 रन बनाए। कौर और जेमिमा ने चौथे विकेट के लिए 110 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिससे भारत मजबूत स्थिति में पहुंचा। इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लिंसी स्मिथ ने एक-एक विकेट लिया।

इंग्लैंड की संघर्षपूर्ण पारी, लेकिन जीत से चूकी

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने आठ रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। इसके बाद एम्मा लैंब और कप्तान नतालिया साइवर ब्रंट ने तीसरे विकेट के लिए 162 रन जोड़ते हुए इंग्लैंड की उम्मीदों को जीवित रखा। लैंब ने 68 रन (81 गेंद) और ब्रंट ने 98 रन (105 गेंद, 11 चौके) की पारी खेली। इनके अलावा एलिस रिचर्ड्स ने 44 और सोफिया डंकले ने 34 रन बनाए। हालांकि, टीम 49.5 ओवर में 305 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 13 रन से हार गई।

क्रांति गौड़ ने झटके 6 विकेट

भारत की गेंदबाजी में क्रांति गौड़ ने 52 गेंदों में 6 विकेट लेकर कमाल कर दिया। श्री चरणी ने 2 और दीप्ति शर्मा ने 1 विकेट लिया। क्रांति की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

भारतीय महिला क्रिकेट का नया मुकाम

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने यह साबित कर दिया कि वह विदेशी सरजमीं पर भी दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम ने संयम और धैर्य के साथ खेला, जिसके कारण यह ऐतिहासिक जीत संभव हो पाई।

यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही भविष्य की सीरीज में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देगी। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगामी चैलेंजर्स और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें:-

भारत को झटका! ICC ने इंग्लैंड को दी अगले 3 WTC-फाइनल की मेजबानी

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
68 %
3.9kmh
67 %
Sun
24 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
35 °
Thu
35 °

Most Popular