33.2 C
New Delhi
Monday, July 27, 2026
HomeखेलIPL 2026 Live Streaming Guide: कहां देखें लाइव मुकाबला—टीवी चैनल से लेकर...

IPL 2026 Live Streaming Guide: कहां देखें लाइव मुकाबला—टीवी चैनल से लेकर OTT ऐप तक पूरी जानकारी

IPL 2026 Live Streaming Guide: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। पहले दिन सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मैच में अब ज्यादा वक्त नहीं है, ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि इस साल के आईपीएल मैच आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। कहीं ऐसा ना हो कि आपको जानकारी ना हो और मैच के दिन आप भटक जाएं, इससे आपका मैच छूट भी सकता है। पूरी जानकारी आप अभी से नोट कर लीजिए।

आरसीबी की टीम अपने घर पर खेलेगी आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। इस बार आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराया था और पहली बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की थी। यही वजह है कि टीम इस साल का पहला मैच खेल रही है। बड़ी बात ये भी है कि आरसीबी अपने घरेलू मैदान यानी बेंगलुरु में इस मैच को खेलेगी। जहां उन्हें अपने फैंस का भी पूरा साथ मिलेगा।

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख पाएंगे आईपीएल 2026 के लाइव मैच 

इस बीच मैच को अगर लाइव देखने की बात की जाए तो पिछले कुछ सालों की तरह अभी भी आईपीएल के लाइव लाइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आप जियो हॉट स्टार पर जा सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी अच्छी बात ये है कि आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री सुन सकते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा बाकी भाषाओं में भी कमेंट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
51 %
0.7kmh
55 %
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
35 °
Thu
33 °
Fri
38 °

Most Popular