26.1 C
New Delhi
Sunday, February 15, 2026
HomeखेलIPL 2024 : कोलकाता ने दिल्ली पर दबदबा बनाया, साल्ट के शानदार...

IPL 2024 : कोलकाता ने दिल्ली पर दबदबा बनाया, साल्ट के शानदार प्रदर्शन के दम पर 7 विकेट से जीता मैच

IPL 2024 : कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 154 रनों का लक्ष्य था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

IPL 2024 : कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 154 रन का लक्ष्य था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि वेंकटेश अय्यर 23 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई।

दिल्ली के लिए अक्षर सबसे सफल गेंदबाज रहे

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे। अक्षर पटेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा लिजर्ड विलियम्स ने 1 विकेट लिया।

फिल साल्ट और सुनील नरेन ने पलटा मैच का रुख

दिल्ली कैपिटल्स के 153 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत शानदार रही। केकेआर के ओपनर फिल साल्ट और सुनील नरेन ने तूफानी शुरुआत दी। खासकर फिल साल्ट काफी आक्रामक दिखे। फिल साल्ट ने 33 गेंदों में 68 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। सुनील नरेन 10 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक दोनों ओपनर अपना काम बखूबी कर चुके थे। फिल साल्ट और सुनील ने पहले 6 ओवर में 79 रन जोड़े।

हालांकि, केकेआर को पहला झटका 79 रन के स्कोर पर लगा। इसके बाद फिल साल्ट 96 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वहीं, रिंकू सिंह का खराब फॉर्म जारी है। रिंकू सिंह 11 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर की टीम को 99 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।

दिल्ली ने कोलकाता को 154 रनों का लक्ष्य दिया

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए हैं। कुलदीप यादव ने 26 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। इस मैच में दिल्ली के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। ऋषभ पंत ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 18 रन बनाकर आउट हुए। पृथ्वी शॉ 13 रन बनाकर आउट हुए।

वरुण ने 3, वैभव और हर्षित ने 2-2 विकेट लिए

कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क और सुनील नरेन को 1-1 विकेट मिला।

कुलदीप यादव की बदौलत दिल्ली ने पार किया 150 रन का आंकड़ा

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन बनाए। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पवेलियन लौटते रहे। एक समय ऐसा लग रहा था कि यह टीम 150 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। लेकिन कुलदीप यादव ने 26 गेंदों में 35 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 153 रन तक पहुंचा दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजर्ड विलियम्स, रसिख डार, खलील अहमद।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
34 %
3.6kmh
0 %
Sun
26 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
30 °

Most Popular