34.1 C
New Delhi
Wednesday, September 23, 2026
HomeखेलIND vs SL: 30 मैच, 30 मैदान… यशस्वी जायसवाल ने की सचिन...

IND vs SL: 30 मैच, 30 मैदान… यशस्वी जायसवाल ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, अब संजय मांजरेकर के रिकॉर्ड पर नजर

नई दिल्ली: IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। पहली पारी में 37 रन बनाकर रन आउट होने वाले जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने शुरुआती 30 मुकाबले 30 अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।

30 टेस्ट, 30 अलग-अलग मैदान

यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में उतरते ही भारत के लिए अपना 30वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। खास बात यह है कि उनके अब तक खेले सभी 30 टेस्ट मुकाबले अलग-अलग मैदानों पर हुए हैं।

यानी यशस्वी ने अभी तक किसी भी मैदान पर दो टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। यह उपलब्धि उन्हें सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड के बराबर ले आती है। सचिन ने भी अपने शुरुआती 30 टेस्ट मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले थे।

गॉल में 37 रन बनाकर हुए रन आउट

गॉल टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 37 रन बनाकर रन आउट हो गए।

केएल राहुल के शॉट को रोकने के प्रयास में श्रीलंकाई गेंदबाज ने डाइव लगाई और इस दौरान वह यशस्वी से टकरा गए। यशस्वी के गिरने के बीच राहुल दूसरे छोर पर पहुंच चुके थे। इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने स्ट्राइकर छोर की गिल्लियां बिखेर दीं और यशस्वी को पवेलियन लौटना पड़ा।

अब संजय मांजरेकर के रिकॉर्ड पर नजर

यशस्वी जायसवाल के पास अब संजय मांजरेकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। मांजरेकर ने लगातार 33 टेस्ट मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले थे।

भारत का अगला टेस्ट मुकाबला कोलंबो में होना है। यशस्वी ने अभी तक कोलंबो में टेस्ट मैच नहीं खेला है। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां भी यशस्वी ने अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में वह आने वाले मुकाबलों में इस खास रिकॉर्ड के और करीब पहुंच सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
47 %
0.6kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
34 °

Most Popular