27 C
New Delhi
Tuesday, August 25, 2026
HomeखेलIND vs ENG आज कितने बजे से? मैच का टाइम अभी नोट...

IND vs ENG आज कितने बजे से? मैच का टाइम अभी नोट करें, नहीं तो छूट जाएगा रोमांचक मुकाबला

IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज जारी है। अब तक तीन मैच हो चुके हैं, जिसमें से दो मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में निर्णायक बढ़त बना ली है। अब चौथे मैच की बारी है। जो काफी अहम होने वाला है। इस बीच आज का मैच कितने बजे से शुरू होगा, ये जान लीजिए। कहीं ऐसा ना हो कि समय पता ना होने के कारण आपका मैच छूट जाए।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में तीन में से दो मैच हार चुकी है टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा जारी है। सीरीज इस वक्त काफी अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। तीन मैचों में से मुकाबले इंग्लिश टीम जीत चुकी है और अब चौथे की बारी है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम वहां खड़ी है, जहां से वो सीरीज हार नहीं सकती। उसकी कोशिश होगी कि आज का मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम किया जाए। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम जरूर प्रयास करेगी कि कम से कम आज का मैच जीतकर इस उम्मीद को जिंदा रखा जाए कि सीरीज बराबरी पर खत्म हो। हालांकि टीम को अपने खेल में सुधार करना होगा, नहीं तो सीरीज हाथ से जाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का इस वक्त बुरा हाल है।

आज रात दस बजे से शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 मैच

आज के मैच की बात की जाए तो भी भारतीय समय अनुसार रात में शुरू होगा। मैच शुरू होने का वक्त रात दस बजे का है। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे टॉस होगा। इसके बाद मैच का आगाज होगा। इस बीच अगर पूरे 20.20 ओवर का खेल हुआ तो ये रात में डेढ़ बजे तक चलता रह सकता है। हालांकि जिस तरह का खेल टीम इंडिया दिखा रही है, उससे लगता है कि मैच इससे पहले ही खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर कुछ सुधार किया होगा तो वो आज दिख जाएगा। देखना होगा कि टीम इंडिया आज किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।

भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।

इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
27 ° C
27.1 °
27 °
100 %
1kmh
86 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
41 °

Most Popular